HP IAS Transfer List: हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य प्रशासनिक ढांचे में एक बड़ा बदलाव करते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के 18 अधिकारियों के तबादले और नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं। मुख्य सचिव कमलेश कुमार पंत द्वारा जारी आधिकारिक अधिसूचना जारी कर डी गई है। इस फेरबदल के तहत कई वरिष्ठ अधिकारियों को अतिरिक्त कार्यभार सौंपे गए हैं, जबकि कई जिला स्तरीय अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है।
- प्रशासनिक फेरबदल में साल 2002 बैच के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी डॉ. अभिषेक जैन को वित्तीय आयुक्त (अपील), हिमाचल प्रदेश, शिमला का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वह वर्तमान में नई दिल्ली में सलाहकार (नियामक सुधार) के पद पर कार्यरत हैं और शिमला में वित्त, योजना, अर्थशास्त्र एवं सांख्यिकी, 20 सूत्रीय कार्यक्रम, जल शक्ति विभाग (JSV) और तकनीकी शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव का कार्यभार भी संभाल रहे हैं।
- इसके साथ ही, साल 2010 बैच के आईएएस अधिकारी सुदेश कुमार मोखता, जो पोस्टिंग का इंतजार कर रहे थे, उन्हें शिमला में सहकारिता विभाग के सचिव के रूप में तैनात किया गया है।
- वहीं, इसी बैच के अमरजीत सिंह को सहकारिता सचिव के पद से मुक्त कर अब पूर्णकालिक रूप से नगर एवं ग्राम नियोजन (टाउन एंड कंट्री प्लानिंग) और आवास विभाग के सचिव पद की जिम्मेदारी दी गई है। अमरजीत सिंह गृह सचिव के पद का अतिरिक्त प्रभार संभालते रहेंगे।
- अधिसूचना के मुताबिक, साल 2016 बैच की आईएएस तोरुल एस. रवीश, जो एच.पी. स्टेट इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड और जनरल इंडस्ट्रीज कॉरपोरेशन लिमिटेड की प्रबंध निदेशक (MD) थीं, उन्हें अब शिमला में भू-अभिलेख (Land Records) निदेशक नियुक्त किया गया है।
- साल 2018 बैच के अभिषेक वर्मा, जो अब तक भू-अभिलेख निदेशक का पद संभाल रहे थे और एच.पी. मिल्कफेड के एमडी का अतिरिक्त प्रभार देख रहे थे, अब पूर्णकालिक रूप से एच.पी. मिल्कफेड (H.P. MILKFED) के निदेशक के रूप में कार्य करेंगे।
- साल 2018 बैच के ही अजय कुमार यादव को हिमाचल प्रदेश मेडिकल सर्विसेज कॉरपोरेशन, शिमला का एमडी नियुक्त किया गया है।
- महेंद्र पाल गुर्जर को एच.पी. पावर ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन लिमिटेड, शिमला में निदेशक (कार्मिक एवं वित्त) का पदभार दिया गया है।
- विनय कुमार, जो कांगड़ा में अतिरिक्त उपायुक्त (विकास)-सह-परियोजना निदेशक (DRDA) हैं, उन्हें कांगड़ा स्थित हिमाचल प्रदेश राज्य पिछड़ा वर्ग वित्त एवं विकास निगम के प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वह एचपीएएस (HPAS) अधिकारी शिव मोहन सिंह सैनी को इस अतिरिक्त प्रभार से मुक्त करेंगे।
- इसी क्रम में, साल 2019 बैच के राहुल जैन को सोलन में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति विकास निगम तथा महिला विकास निगम का प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है। उन्हें डॉ. वाई.एस. परमार औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, नौणी और मानव भारती विश्वविद्यालय, सोलन के प्रशासक का अतिरिक्त प्रभार भी मिला है।
- साल 2020 बैच के दिव्यांशु सिंगला को सोलन का नया अतिरिक्त उपायुक्त (विकास)-सह-परियोजना निदेशक (DRDA) बनाया गया है।
- ओम कांत ठाकुर को शिमला में एच.पी. स्टेट हैंडीक्राफ्ट्स एंड हैंडलूम कॉरपोरेशन का प्रबंध निदेशक
- गुरसिमर सिंह को जनरल इंडस्ट्रीज कॉरपोरेशन लिमिटेड, शिमला का एमडी नियुक्त किया गया है।
- ईशांत जसवाल को ऊना का
- रुपिंदर कौर को बिलासपुर का अतिरिक्त उपायुक्त (विकास)-सह-परियोजना निदेशक (DRDA) नियुक्त किया गया है।
- डॉ. राजदीप सिंह सोलन नगर निगम के नए कमिश्नर होंगे।
- प्रियांशु खाती को मंडी का नया अतिरिक्त उपायुक्त (विकास) बनाया गया है।
- साल 2023 बैच की डॉ. अंजली गर्ग को उपमंडल अधिकारी (नागरिक) यानी एसडीएम कांगड़ा
- चंद्र प्रकाश को एसडीएम मंडी के पद पर तैनात किया गया है।















