साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

HP IPS Transfer: हिमाचल सरकार ने पुलिस प्रशासन में किया बड़ा बदलाव, कई जिलों के SP बदले

HP IPS Transfer Himachal Transfers Himachal IAS Transfer: हिमाचल सरकार ने किया बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 16 आईएएस के तबादले
Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

HP IPS Transfer: हिमाचल प्रदेश सरकार ने गुरुवार देर रात पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक बदलाव करते हुए 14 आईपीएस और दो एचपीएस अधिकारियों के तबादले व नई नियुक्तियों के आदेश जारी किए हैं। गृह विभाग की अधिसूचना के तहत सोलन, शिमला, मंडी और ऊना जिलों के पुलिस अधीक्षकों को बदला गया है।

शिमला के नए पुलिस अधीक्षक के रूप में आईपीएस गौरव सिंह को नियुक्त किया गया है, जो संजीव गांधी का स्थान लेंगे। ऊना जिले की जिम्मेदारी सचिन हीरेमठ को सौंपी गई है, जबकि सोलन में तिरुमलाराजु एसडी वर्मा और मंडी में एचपीएस अधिकारी विनोद कुमार को पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।

इससे पहले गौरव सिंह सोलन के पुलिस अधीक्षक के पद पर कार्यरत थे। हाल ही में डीआईजी पद पर पदोन्नत संजीव गांधी को कार्मिक विभाग के अधीन रखते हुए नई जिम्मेदारी दी गई है। वहीं अमित यादव को तत्काल प्रभाव से पुलिस मुख्यालय, शिमला में रिपोर्ट करने के निर्देश दिए गए हैं।

इसे भी पढ़ें:  Himachal News: सीएम सुक्खू बोले - RDG को समाप्त करना सरकार का नहीं, बल्कि राज्य की जनता के अधिकारों का मुद्दा

अभिषेक दुल्लर को पुलिस महानिरीक्षक (संचार एवं तकनीकी सेवाएं), शिमला तथा डॉ. डी.के. चौधरी को पुलिस महानिरीक्षक (सशस्त्र पुलिस एवं प्रशिक्षण), डरोह नियुक्त किया गया है। सौम्या सांबशिवन को उपमहानिरीक्षक पुलिस, उत्तरी परिक्षेत्र धर्मशाला के पद पर रहते हुए पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय डरोह का अतिरिक्त दायित्व सौंपा गया है।

रोहित मालपानी को उपमहानिरीक्षक पुलिस (साइबर अपराध), शिमला, डॉ. रमेश छाजटा को उपमहानिरीक्षक पुलिस (कारागार एवं सुधार सेवाएं), शिमला तथा दिवाकर शर्मा को उपमहानिरीक्षक पुलिस (खुफिया एवं सुरक्षा), धर्मशाला में तैनात किया गया है।

साक्षी वर्मा को पुलिस अधीक्षक, राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, मंडी नियुक्त किया गया है। अरविंद चौधरी को चौथी भारतीय आरक्षित वाहिनी, जंगलबैरी का कमांडेंट बनाया गया है और उन्हें मंडी जोन विशेष कार्य बल का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।

इसके अलावा संदीप कुमार भारद्वाज को राज्य मानवाधिकार आयोग से हटाकर राज्यपाल के सहयोगी अधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया है। धर्मशाला स्थित इंटेलिजेंस में कार्यरत एचपीएस अधिकारी रमन शर्मा को पुलिस मुख्यालय, शिमला में रिपोर्ट करने के आदेश जारी किए गए हैं।

इसे भी पढ़ें:  Himachal Monsoon Session: हिमाचल विधानसभा का मानसून सत्र आज से ! हंगामे के पूरे आसार

Join WhatsApp

Join Now