Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Kangana Ranaut Birthday: परिवार संग PM मोदी से मिलीं ‘क्वीन’, खास तोहफे के साथ लिया प्रधानमंत्री का आशीर्वाद

Kangana Ranaut 40th Birthday: बॉलीवुड एक्ट्रेस और मंडी सांसद कंगना रनौत ने अपने 40वें जन्मदिन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। कंगना ने पीएम को हिमाचल की पारंपरिक शॉल भेंट की, वहीं उनके भाई ने 'दशावतार' फ्रेम गिफ्ट किया।
Published on: 23 March 2026
Kangana Ranaut Birthday: परिवार संग PM मोदी से मिलीं 'क्वीन', खास तोहफे के साथ लिया प्रधानमंत्री का आशीर्वाद

Kangana Ranaut Birthday: बॉलीवुड एक्ट्रेस और मंडी से बीजेपी सांसद कंगना रनौत आज अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास दिन को और भी यादगार बनाने के लिए कंगना अपने परिवार के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने पहुँचीं। कंगना ने सोशल मीडिया पर इस मुलाकात की कुछ प्यारी तस्वीरें शेयर की हैं, जो इंटरनेट पर काफी पसंद की जा रही हैं।

तस्वीरों में कंगना पीएम मोदी को हिमाचल की पारंपरिक शॉल और फूलों का गुलदस्ता भेंट करती दिख रही हैं, वहीं उनके भाई ने उन्हें पीतल का एक सुंदर ‘दशावतार’ फ्रेम गिफ्ट किया। कंगना ने ऑफ-व्हाइट साड़ी के साथ स्लीवलेस ब्लाउज पहना था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ पोज देते हुए कंगना मुस्कुराती हुई नजर आईं। उनकी बहन रंगोली भी उनके साथ इस मुलाकात में शामिल थीं।

प्रधानमंत्री से मिलने के बाद कंगना ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए बताया कि आज परिवार के साथ पीएम मोदी का मार्गदर्शन मिलना उनके लिए सबसे बड़ा बर्थडे गिफ्ट है। कुछ ही देर में, फैंस ने उनकी पोस्ट के कमेंट सेक्शन में अपना प्यार बरसाना शुरू कर दिया। फैंस भी कंगना को जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं और इस मुलाकात की तारीफ कर रहे हैं। जन्मदिन पर कंगना की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हुई मुलाकात की तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर शेयर भी हो रही है।

राजनीति की बात करें तो 2024 में चुनाव जीतने के बाद से कंगना काफी एक्टिव हैं। उनकी पिछली फिल्म ‘इमरजेंसी’ में उनके काम को तो सराहा गया, लेकिन फिल्म कमाई के मामले में पीछे रह गई। फिलहाल फैंस को उनकी अगली फिल्म का बेसब्री से इंतजार है, जिसकी आधिकारिक घोषणा होना अभी बाकी है। खबरों के मुताबिक, फिल्म की शूटिंग इस साल फरवरी में पूरी हो गई थी। कंगना इस फिल्म में नर्सों में से एक का रोल करती नजर आएंगी।

Aaj Ki KhabrenBollywood News Todaycelebrity news Hindidaily news IndiaEntertainmententertainment updateHimachal PradeshHindi movie reviewKangana Ranautlatest hindi newsnewsnews update todayOTT news IndiaPM Narendra ModiPolitical News Indiasamachar todaytoday news Hinditop headlines todayweb series review

Join WhatsApp

Join Now