Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

Himachal News: हिमाचल के सभी स्कूलों में अब सुबह-सुबह न्यूज़ पढ़ना जरूरी, अधिसूचना जारी ..!

Himachal News: हिमाचल के स्कूलों में अब सुबह-सुबह न्यूज़ पढ़ना जरूरी, अधिसूचना जारी ..!

Himachal News: हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में छात्रों का सर्वांगीण विकास और जागरूकता बढ़ाने के लिए सरकार द्वारा बड़ा कदम उठाया गया है। प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने सभी स्कूलों में सुबह की सभा में रोज़ाना समाचार पढ़ने का नियम लागू कर दिया है। इसके लिए अधिसूचना भी जारी हो चुकी है।

इस पहल से छात्रों का सामान्य ज्ञान, बोलने का आत्मविश्वास और संचार कौशल बढ़ेगा। साथ ही, वे देश-दुनिया की ताज़ा घटनाओं से जुड़ेंगे और पढ़ने-बोलने की आदत विकसित करेंगे।

सभी स्कूलों कैसे होगा समाचार सत्र?

  • शिक्षकों की निगरानी में छात्र राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, खेल, पर्यावरण, शिक्षा और विज्ञान जैसे विषयों पर आयु-उपयुक्त समाचार चुनेंगे।
  • सनसनीखेज या अनुचित खबरों से परहेज होगा।
  • रोल नंबर के आधार पर सभी छात्रों को बारी-बारी मौका मिलेगा।
  • समाचार सत्र 3-5 मिनट का होगा और हिंदी-अंग्रेजी दोनों में पढ़ा जाएगा।
  • स्कूलों में अखबारों की उपलब्धता सुनिश्चित होगी और छात्रों को पुस्तकालय इस्तेमाल करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।

शिक्षा निदेशालय ने सभी उप-निदेशकों को इस नियम को सख्ती से लागू करने के निर्देश दिए हैं। यह कदम छात्रों को जागरूक और आत्मविश्वास से भरा बनाने में अहम भूमिका निभाएगा।Himachal News: हिमाचल के स्कूलों में अब सुबह-सुबह न्यूज़ पढ़ना जरूरी, अधिसूचना जारी ..!

Aaj Ki KhabrenHimachal Latest NewsHimachal NewsHimachal News in HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samacharHimachal updatehp newsHP News in HindiHP News Today

Join WhatsApp

Join Now