Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

JBT Recruitment: Himachal Pradesh में 2521 जेबीटी की बैचवाइज भर्ती शुरू

जेबीटी प्ररीक्षु JBT Recruitmen

शिमला | 11 अक्टूबर
JBT Recruitment in Himachal Pradesh:
हिमाचल प्रदेश प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने टीजीटी के 1409 पदों पर बैचवाइज भर्ती शुरू करने के बाद शिक्षा विभाग ने जेबीटी के 2521 पदों पर भी बैचवाइज भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय की ओर से इस बाबत जिला उपनिदेशकों को पत्र जारी कर दिया। खास बात यह है कि इस भर्ती में बीएड डिग्री धारक शामिल नहीं होंगे।

जिला मंडी में सबसे ज्यादा 563, कांगड़ा में 416 और शिमला में 367 जेबीटी की भर्ती होगी। सोलन में 244, चंबा में 214, बिलासपुर में 164, हमीरपुर में 97, किन्नौर में 25, कुल्लू में 98, लाहौल-स्पीति में 32, सिरमौर में 155 और ऊना में 146 पद भरे जाएंगे।

इसे भी पढ़ें:  सोनिया गांधी ने दिल्ली तलब किए हिमाचल कांग्रेस के सभी आला नेता, हो सकतें है बड़े बदलाव

नए शिक्षकों की नियुक्तियों में हिमाचल प्रदेश में मात्र एक-एक शिक्षक के सहारे चल रहे स्कूलों, के अलावा दूरदराज और दुर्गम क्षेत्रों के स्कूलों को में इन अध्यापकों की तैनाती को प्राथमिकता दी जाएगी। सरकार ने प्राथमिक शिक्षा के ढांचे को मजबूत करने के लिए यह फैसला लिया है।

गौरतलब है कि जेबीटी काउंसलिंग के लिए सरकार एक नई व्यवस्था करने जा रही है। पहले की तरह अब बैचवाइज काउंसंलिंग के लिए अभ्यर्थियों को अधिक जिलों में नहीं जाना होगा। अपने गृह जिला में ही अभ्यर्थी काउंसलिंग में शामिल हो सकेंगे। इस दौरान ही अभ्यर्थियों से दूसरे जिलों में नियुक्ति लेने के विकल्प ले लिए जाएंगे।

इसे भी पढ़ें:  किसका है सर पर हाथ जो इतना उछले हैं ASI रामलाल

अभ्यार्थी जेबीटी के लिए चयन होने पर अपना पसंदीदा जिला को चुन सकेंगे। इस नई व्यवस्था से अभ्यर्थियों को अधिक जिलों में काउंसलिंग के लिए दौड़ नहीं लगानी होगी। इस संदर्भ में जल्द ही शिक्षा विभाग की ओर से अधिसूचना की जाएगी।

JBT Recruitment in Himachal Pradesh 2023

Himachal News: मंडी में गैंगरेप के बाद महिला का मर्डर, 5 गिरफ्तार

Aaj Ki Khabren Himachal News in Hindi Himachal Pradesh Himachal update HP News Today

Join WhatsApp

Join Now