Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

Himachal News: मंडी में गैंगरेप के बाद महिला का मर्डर, 5 गिरफ्तार

Solan News: Shimla Punjabi Model Rape Case shimla news, Himachal News

प्रजासत्ता |
Himachal News: हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला के जोगेंद्रनगर में 55 वर्षीय महिला की संदिग्ध अवस्था (Gang rape in Mandi) में मौत मामले को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सुलझा लिया है। हत्या व रेप की इस गुत्थी इस मामले में पुलिस ने पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इनमें दो नाबालिग बताए जा रहे हैं।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक प्राथमिक जांच में पाया गया है कि सामुहिक दुष्कर्म  (Mandi Gangrape & Murder) के बाद महिला को मौत के घाट उतारा गया है। पुलिस जांच में यह भी पाया गया है कि महिला समेत सभी आरोपी शराब के नशे में धुत थे। सामूहिक बलात्कार कर महिला की हत्या की वारदात को अंजाम देने के आरोप में नामजद दो नाबालिगों समेत कुल पांच आरोपियों की संलिप्तता है।

डीएसपी पधर संजीव सूद ने बताया कि मामले में पुलिस ने सोमवार को मुकदमा दर्ज किया था। बीती देर रात आरोपियों को अलग-अलग जगहों से हिरासत में लेकर जब सख्त पूछताछ की तो उन्होंने अपना गुनाह भी कबूल कर लिया।

डीएसपी ने बताया कि पुलिस प्रारंभिक जांच में भी महिला की हत्या मामले में पुलिस को बलात्कार का अंदेशा था कि बलात्‍कार के बाद हत्‍या को अंजाम दिया गया है। डीएसपी पधर संजीव सूद ने बताया कि मौका-ए-वारदात पर पुलिस और फोरेंसिक टीम को जांच के दौरान लाश पर गहरे घाव मिले हैं। शरीर के कई हिस्‍सों से कपड़े भी गायब होना भी बलात्कार की संभावना को प्रबल कर रहा था।

डीएसपी ने बताया कि स्थानीय पुलिस ने मंडी-पठानकोट हाईवे पर लगे सीसीटीवी खंगाले तो पुलिस को संदिग्‍धों की फुटेज के इनपुट भी मिल गए। मामले में नामजद कुछ लोगों को भी पुलिस ने सोमवार को ही डिटेन कर गहनता से पूछताछ भी की थी। उसी के आधार पर पांच आरोपित पुलिस हिरासत में आए है। मामले में आगामी जानकारी अम्ल में लायी जा रही है।

पुलिस अधीक्षक मंडी सौम्या सांबशिवन की अगुवाई में स्थानीय पुलिस की कई टीमों हर पहलू को ध्‍यान में रखकर जब जांच आगे बढाई तो महज 24 घंटे के भीतर सफलता मिली।

सीसीटीवी फुटेज से मिले अहम सुराग: इस मामले में सीसीटीवी से पुलिस को अहम सुराग मिले। पुलिस ने जब सारी कडिय़ों को जोड़ा तो आरोपियों की पहचान हो गई। वारदात स्थल के समीप ही एक सीसीटीवी लगा था, जिसमें ज्यादातर वारदात कैद भी हो गई। इसे पुलिस को अहम सुराग मिले और आरोपियों को फरार होने से पहले की पकड़ लिया गया।

उल्लेखनीय है कि आरोपितोंं ने पहले महिला के साथ शराब का सेवन बाद में उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। महिला के विरोध जताने पर आरोपितों ने दुपट्टे से गला घोंट उसकी हत्या दी थी। शव अप्रोच रोड की वर्षा शालिका में छिपा आरोपित वहां से फरार हो गए थे। मृतक 50 वर्षीय महिला उपमंडल के एक गांव की रहने वाली थी शानन में एक किराये के कमरे में रहती थी। कई सालों से पति के साथ विवाद चल रहा था। सोमवार सुबह उसका शव वर्षा शालिका से मिला था।

Himachal News: क्रिप्टो करेंसी के नाम पर ठगी करने वाले दो मास्टरमाइंड को पुलिस की SIT ने किया गिरफ्तार

 

Aaj Ki KhabrenHimachal NewsHimachal News in HindiHimachal PoliceHimachal updateHP News TodayMandi News

Join WhatsApp

Join Now