Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Anand Sharma Nomination: कांगड़ा-चंबा संसदीय सीट से कांग्रेस प्रत्याशी आनंद शर्मा ने किया नामांकन

Anand Sharma Nomination: कांगड़ा-चंबा संसदीय सीट से कांग्रेस प्रत्याशी आनंद शर्मा ने किया नामांकन

Anand Sharma Nomination: कांगड़ा-चंबा संसदीय सीट से कांग्रेस प्रत्याशी आनंद शर्मा ने आज नामांकन पत्र दाखिल कर दिया। उनके साथ विधानसभा स्पीकर कुलदीप पठानिया, कृषि मंत्री चंद्र कुमार, खेल मंत्री यादवेंद्र गोमा, रघुवीर सिंह बाली, सीपीएस राम कुमार  व अन्य कांग्रेस नेता मौजूद रहे। नामांकन के बाद आनद शर्मा ने जोरावर स्टेडियम में रैली भी की।

जानकारी के अनुसार, आनंद शर्मा ने गुरुवार को दोपहर साढ़े 12 बजे के करीब नामांकन दाखिल किया। इस दौरान सीएम सुक्खू को भी पहुंचना था, लेकिन मंडी में विक्रमादित्य सिंह का नामांकन होने के चलते वह देरी से पहुंचे। हालांकि शुभ मूहुर्त के चलते इससे पहले ही आनंद शर्मा ने अपना नामांकन  ( Anand Sharma Nomination ) दाखिल कर दिया।

इसे भी पढ़ें:  दुख:द : राजनीति के वटवृक्ष प्रेरणास्त्रोत हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह नहीं रहे

आनंद शर्मा के नामांकन दाखिल करवाने के लिए धर्मशाला पहुंचे मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि कांग्रेस पार्टी प्रदेश में सशक्त उम्मीदवार देना चाह रही थी इसलिए प्रदेश में उनकी ओर से हैवीवेट कैंडिडेट उतारे गये हैं। उन्होंने कहा कि आनंद शर्मा एक राष्ट्रीय नेता हैं, और  पार्टी हाईकमान ने बहुत सोच विचार के बाद आनंद शर्मा को फाइनल किया है।

आनंद शर्मा पहली बार लोकसभा का चुनाव लड़ेंगे। इससे पहले आनंद शर्मा हिमाचल प्रदेश की राज्यसभा सीट से संसद पहुंचते रहे हैं। वह यूपीए सरकार के दौरान वाणिज्य मंत्री भी रह चुके हैं। आनंद शर्मा ब्राह्मण समुदाय से संबंध रखने वाले नेता हैं। आनंद शर्मा मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के भी बेहद करीबी माने जाते हैं।

इसे भी पढ़ें:  National Herald न्यूजपेयर की एक कॉपी प्रिंट करवा कर जनता के बीच छल कपट का खेल : रणधीर

Anand Sharma Nomination |

इसे भी पढ़ें:  कल से शुरू होगा हिमाचल प्रदेश का बजट सत्र : इन मुद्दों पर हंगामे के आसार
CM Sukhwinder Singh SukhuHimachal Latest NewsHimachal NewsHimachal PradeshHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samacharLok Sabha Elections 2024Shimla NewsShimla News Today

Join WhatsApp

Join Now