Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

महंगाई-बेरोजगारी और अग्निपथ के खिलाफ शिमला में राजभवन के बाहर कांग्रेस का हल्ला बोल

महंगाई-बेरोजगारी और अग्निपथ के खिलाफ शिमला में राजभवन के बाहर कांग्रेस का हल्ला बोल

शिमला ब्यूरो|
देश में महंगाई, बेरोजगारी, जीएसटी में बढ़ोतरी, अग्निपथ भर्ती योजना जैसे मुद्दों और केंद्रीय जांच एजेंसियों के दुरुपयोग के विरोध में हिमाचल कांग्रेस ने शुक्रवार को शिमला में राजभवन के बाहर प्रदर्शन किया। कांग्रेस द्वारा राजभवन के बाहर केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। इस दौरान महंगाई को लेकर कांग्रेस नेताओं ने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा।

विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह,अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव प्रदेश मामलों के सह प्रभारी संजय दत्त प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष हर्ष महाजन, विधायक रोहित ठाकुर, मोहन लाल ब्राक्टा, जिला शिमला कांग्रेस कमेटी शहरी के अध्यक्ष जितेंद्र चौधरी, ग्रामीण के अध्यक्ष अतुल शर्मा, पूर्व विधायक आदर्श सूद, रामकुमार, केहर सिंह खाची, यशवंत सिंह छाजटा, नरेश चौहान, अमित नंदा, हरीश जनारथा, युवा कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष यदुपति ठाकुर, NSUI अध्यक्ष छतर सिंह, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रामकृष्ण शांडिल, गोपाल शर्मा इत्यादि मौजूद रहें।

इसे भी पढ़ें:  Himachal Weather: हिमाचल प्रदेश के 6 जिलों में गर्मी से मिल सकती है राहत, आज से बारिश के आसार..!

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह कहा कि मोदी को सरकार विपक्ष की आवाज दबाने की कोशिश कर रहे हैं। इसलिए कांग्रेस को तानाशाह मोदी सरकार के खिलाफ सत्याग्रह करना पड़ रहा है। यह तब तक जारी रहेगा, जब तक देश की जनता का अपमान करने वाली मोदी सरकार का घमंड नहीं टूट जाता।
उन्होंने कहा कि भाजपा की नीतियों व निर्णयों ने आज देश को बर्बादी के मुहाने पर ला खड़ा किया है। लोकतंत्र में विपक्ष की आवाज को दबाने का पूरा प्रयास किया जा रहा है। केंद्र की मोदी सरकार जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर कांग्रेस नेताओं को बदनाम करने की एक बड़ी साजिश कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा की इन हरकतों से कांग्रेस घबराने वाली नहीं है और एकजुटता के साथ इसका मुकाबला करेगी।

इसे भी पढ़ें:  मुख्यमंत्री भूले कारगिल दिवस, यह हिमाचल के शुरवीरों का अपमान : धर्माणी

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव प्रदेश मामलों के सह प्रभारी संजय दत्त ने मोदी सरकार पर आरोप लगाया कि वह बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी जैसी समस्याओं से लोगों का ध्यान भटकाने के लिये कांग्रेस नेताओं पर झूठे और आधारहीन आरोप लगा कर जांच एजेंसियों पर दबाव बना कर उनके नेताओं को बदनाम करने की साजिश रच रही है, जिसमें वह कभी सफल नहीं होगी।

इसे भी पढ़ें:  मंडी उपचुनाव: कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा सिंह ने भरा नामांकन, कहा- सीट को जीतकर कांग्रेस पार्टी की झोली में डालेंगी|

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की प्रवक्ता अलका लांबा ने कहा कि आज का हल्लाबोल कार्यक्रम केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ एक जन प्रदर्शन है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का यह हल्लाबोल आज पूरे देश में किया जा रहा है और यह तब तक जारी रहेगा जब तक की सरकार बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी से लोगों को कोई राहत नहीं देती। उन्होंने कहा कि देश की जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर भाजपा कांग्रेस की अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी को बदनाम करने की पुरजोर कोशिश कर रही है जिसे कांग्रेस सहन नही करेगी।

Aaj Ki KhabrenHimachal Latest NewsHimachal News in HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samacharHimachal updateHP government newsHP News Today

Join WhatsApp

Join Now