Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

HPAS Transfer: हिमाचल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 16 अफसरों के तबादले; देखें पूरी लिस्ट

Himachal News: हिमाचल प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव करते हुए 16 एचपीएएस अधिकारियों के तबादला और नियुक्ति आदेश जारी कर दिए हैं।
Published on: 6 July 2026
HPAS Transfer

HPAS Transfer: हिमाचल प्रदेश सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारियों के तबादलों के बाद अब हिमाचल प्रशासनिक सेवा (HPAS) के 16 अधिकारियों के भी तबादला एवं नियुक्ति आदेश जारी कर दिए हैं। मुख्य सचिव कमलेश कुमार पंत द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार सभी आदेश जनहित में तत्काल प्रभाव से लागू होंगे।

हिमाचल सरकार द्वारा  जारी आदेशों के अनुसार, प्रशासनिक स्तर पर व्यापक फेरबदल करते हुए:

  1. अश्वनी कुमार  को कुल्लू से स्थानांतरित कर प्रोजेक्ट ऑफिसर, इंटीग्रेटेड ट्राइबल डेवलपमेंट प्रोजेक्ट (ITDP), केलांग नियुक्त किया गया है।
  2. वहीं एकता काप्टा को नगर निगम सोलन के आयुक्त पद से हटाकर अतिरिक्त निदेशक, चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
  3. इसके साथ ही संजीव कुमार-I को श्री लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज, नेरचौक से स्थानांतरित कर सहायक सेटलमेंट अधिकारी, अर्की नियुक्त किया गया है।
  4. इस प्रशासनिक बदलाव के तहत शिल्पी बेक्टा को अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी (ADM), कांगड़ा से अतिरिक्त सचिव (लोक निर्माण विभाग) बनाया गया है। उन्हें राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव का अतिरिक्त कार्यभार भी सौंपा गया है।
  5. वहीं सुरजीत सिंह को राज्य निर्वाचन आयोग से वापस एडीसी (विकास)-कम-प्रोजेक्ट डायरेक्टर (DRDA), कुल्लू भेजा गया है।
  6. शिमला के युवा सेवाएं एवं खेल विभाग के अतिरिक्त निदेशक हितेश आजाद (2013 बैच) को सहायक बंदोबस्त अधिकारी, शिमला के पद पर भेजा गया है,
  7. सिद्धार्थ आचार्य को डॉ. वाई.एस. परमार बागवानी एवं वानिकी विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार पद से हटाकर एचआरटीसी का कार्यकारी निदेशक (Executive Director) नियुक्त किया गया है।
  8. तबादला सूची के अनुसार, सनी शर्मा को एचपीएमसी के महाप्रबंधक पद से एसडीएम कुपवी (शिमला) बनाया गया है,
  9. जबकि नरेश कुमार वर्मा को एचआरटीसी के कार्यकारी निदेशक से अतिरिक्त निदेशक, श्री लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज, नेरचौक नियुक्त किया गया है।
  10. चेत सिंह को अतिरिक्त निदेशक, चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान से राज्य परिवहन प्राधिकरण के सचिव-सह-अतिरिक्त परिवहन आयुक्त के पद पर तैनात किया गया है।
  11. इसके अलावा सरकार द्वारा जारी अधिसूचना के तहत गौरव चौधरी को अतिरिक्त रजिस्ट्रार, सहकारी समितियां (कांगड़ा),
  12. विश्रुत भारती को एसडीएम कफोटा,
  13. रमन कुमार शर्मा को एसडीएम फतेहपुर,
  14. अभिषेक बरवाल को एसडीएम घुमारवीं,
  15. पूजा अधिकारी को एसडीएम नगरोटा बगवां,
  16. जबकि अमन कुमार को एचपीएमसी का महाप्रबंधक नियुक्त किया गया है।

सरकार के इन आदेशों को तत्काल प्रभाव से पूरे राज्य में लागू कर दिया गया है।

Administrative TransfersBureaucracy News IndiaHimachal Pradesh AdministrationHP Government OrdersShimla Updates

Join WhatsApp

Join Now