Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

Himachal News: मंडी सांसद कंगना रनौत ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, सुक्खू सरकार पर लगाया बड़ा आरोप..!

Himachal News: मंडी सांसद कंगना रनौत ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, सुक्खू सरकार पर लगाया बड़ा आरोप..!

Himachal News: मंडी संसदीय सीट से सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत आज हिमाचल के प्रभावित इलाकों में दौरे पर पहुंची। भाजपा सांसद कंगना रणौत ने मंगलवार को आपदा प्रभावित बाढ़ प्रभावित समेज और गानवीं क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने प्रभावितों से भी बात की और प्रभावित हुए लोगों को सांत्वना दी।

इस दौरान पत्रकारों से बातचीत में कंगना रणौत ने प्रदेश सरकार पर जमकर सियासी निशाना साधा। मंडी से बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने आरोप लगाया कि हिमाचल के विस्थापितों के लिए केंद्र सरकार जो पैसे भेज रही है, वो सुक्खू सरकार लोगों तक नहीं पहुंचा रही। कंगना रनौत ने कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछली बार आपदा से प्रभावित विस्थापितों के लिए केंद्र से 1800 करोड़ रुपए का पैकेज भेजा गया। लेकिन मौजूदा सरकार ने उन्हें यह वितरित नहीं किया।

हिमाचल में आई आपदा पर कंगना रनौत ने आगे कहा, “गांव के लोग खुद अपने हाथों से पुल बना रहे हैं। पीएम नरेंद्र मोदी अवश्य पैकेज भेजेंगे, उन्होंने पिछली बार भी 1800 करोड़ का पैकेज भेजा था, अब भी भेजेंगे। मैं कहूंगी कि वो पैसे विस्थापितों को मिलेंगे या नहीं, इस पर जांच शुरू की जाए। यहां जो भी भ्रष्टाचार का नाच शुरू किया गया है उस पर लगाम लगाई जाए।

उन्होंने कहा, “राज्य सरकार की हालत सभी को पता है. पिछली बार के विस्थापितों से वादा किया था कि केंद्र से जो फंड आया उससे 7-7 लाख सभी को दिए जाएंगे, क्या वो 7 लाख मिले?” मंडी सांसद ने कहा, “यहां इंसानियत रोने लगी है, अब हिमाचल के नागरिक इस तरह की क्रूरता नहीं सहेंगे। जितने पैकेज हिमाचल को मिले हैं और इंफ्रास्ट्रक्चर पर जितना काम हिमाचल में हुआ है, मुझे नहीं लगता इतनी आबादी वाले क्षेत्र में ऐसा कभी हुआ होगा।

कंगना ने कहा कि अभी भी वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने हिमाचल के लिए स्पेशल पैकेज की घोषणा की है। इस पर कई राज्यों ने आपत्ति जताई कि हिमाचल को पैसा क्यों मिल रहा है? लेकिन अब वो पैकेज आम लोगों तक नहीं पहुंच रहे हैं।

सांसद कंगना रनौत ने कहा, “अगर आप आपदा प्रभावित लोगों को कहीं और घर या जमीन दें तो क्या वो रहना चाहेंगे? नहीं। लोग अपनी बनाए घर, अपनी जमीन पर ही रहना चाहते हैं। इन लोगों के लिए क्या कर सकते हैं, उन्हें कैसे जमीन दे सकते हैं, इसको लेकर सरकार को सोचना चाहिए। इस पर राज्य सरकार को ही काम करना होगा, लेकिन सरकार की क्या हालत है हमने देख लिया है।

Kullu Dussehra 2026 Celebration Kullu Dussehra 2026 Celebration
Himachal Latest NewsHimachal NewsHimachal News in HindiHimachal News TodayHimachal Pradesh NewsKangana Ranaut News

Join WhatsApp

Join Now