Google News Preferred Source
साइड स्क्रोल मेनू

Stock Market Today: भारी गिरावट के बाद भारतीय शेयर बाजार में लौटी हरियाली..!

Stock Market Today: भारी गिरावट के बाद शेयर बाजार में लौटी हरियाली

Stock Market Live Updates:अमेरिकी इकोनॉमी में मंदी की आशंका के चलते ग्लोबल शेयर बाजारों में उथल-पुथल मच गई। जिसके कारण भारतीय शेयर बाजार में 5 अगस्त को भारी गिरावट देखी गई। तेजी से आई इस गिरावट से निवेशाकों करोड़ों का नुकसान हुआ है। हालांकि मंगवार शेयर मार्केट बढ़त के साथ खुला है।

आज सेंसेक्स में 920 और निफ्टी में 274 अंकों की तेजी देखने को मिली है। सुबह 9:16 बजे, बीएसई सेंसेक्स 920 अंक या 1.17% की बढ़त के साथ 79,679.64 पर कारोबार कर रहा था। निफ्टी-50 274 अंक या 1.14% की बढ़त के साथ 24,329.80 पर था।

वैश्विक इक्विटी में बिकवाली के बाद, भारतीय बाजारों में सोमवार को लगभग 3% की महत्वपूर्ण गिरावट देखी गई, जो अमेरिकी आर्थिक मंदी के बारे में निवेशकों की चिंताओं को दर्शाती है। वैश्विक बाजारों में, एसएंडपी 500 वायदा, हैंग सेंग फ्यूचर्स, निक्केई 225 फ्यूचर्स, ऑस्ट्रेलिया का एसएंडपी/एएसएक्स 200 और यूरो स्टॉक्स-50 फ्यूचर्स शामिल हैं।

इसे भी पढ़ें:  Olectra Greentech Shares: ओलेक्ट्रा ग्रीनटेक के शेयरों में 14% की गिरावट, महाराष्ट्र सरकार ने रद्द की 10,000 करोड़ की इलेक्ट्रिक बस डील

विदेशी मुद्रा बाजार में, यूरो 1.0956 डॉलर पर स्थिर रहा, जबकि जापानी येन 0.8% गिरकर 145.40 डॉलर प्रति डॉलर पर आ गया। युआन भी 7.1435 डॉलर प्रति डॉलर पर थोड़ा बदला है। आज तेल की कीमतें 1 डॉलर से अधिक चढ़ गईं, जिसमें ब्रेंट क्रूड वायदा 1.6% बढ़कर 77.55 डॉलर प्रति बैरल और यूएस वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट क्रूड फ्यूचर्स 1.9% बढ़कर 74.29 डॉलर पर पहुंच गया।

Stock Market Live Updates Today – दोपहर 12 बजे के आस-पास बाजार का हाल

आज दोपहर 12 बजे के आस-पास सेंसेक्स 568.05 अंक या 0.72 प्रतिशत ऊपर 79,327.45 पर कारोबार कर रहा था। निफ्टी 176.70 अंक या 0.73 प्रतिशत ऊपर 24,232.30 पर नजर आया। इस दौरान लगभग 2351 शेयर बढ़े। जबकि 965 शेयरों में गिरावट देखने को मिली। वहीं 84 शेयर ऐसे रहे जिनमें कोई बदलाव देखने को नहीं मिला।

इसे भी पढ़ें:  Gold Price Today: सोने के भाव में लगातार तीसरे दिन भी आई गिरावट, जानिए 24 और 22 कैरेट गोल्ड का दाम

जानिए भारतीय Stock Market में क्यों आई गिरावट 

अमेरिका में फिर से मंदी की आहट महसूस होने लगी है। ING की रिपोर्ट में बताया गया है कि बेरोजगारी दर बढ़कर 4.3 फीसदी पर पहुंच गई है। उधर, बैंक ऑफ जापान ने इंटरेस्ट रेट बढ़ाया है। इससे दुनिया के शेयर बाजारों में बड़ी गिरावट आई। इसी कारण  भारतीय स्टॉक मार्केट्स में 5 अगस्त को आई गिरावट ने निवेशकों को डरा दिया। हालांकि, 6 अगस्त को आई रिकवरी से निवेशकों ने राहत की सांस ली है।

इसे भी पढ़ें:  Russia Crude Oil: रूसी सस्ते तेल से भारत को सवा लाख करोड़ की बचत, लेकिन अब इस वजह से मंडराया खतरा
YouTube video player
संस्थापक, प्रजासत्ता डिजिटल मीडिया प्रजासत्ता पाठकों और शुभचिंतको के स्वैच्छिक सहयोग से हर उस मुद्दे को बिना पक्षपात के उठाने की कोशिश करता है, जो बेहद महत्वपूर्ण हैं और जिन्हें मुख्यधारा की मीडिया नज़रंदाज़ करती रही है। पिछलें 9 वर्षों से प्रजासत्ता डिजिटल मीडिया संस्थान ने लोगों के बीच में अपनी अलग छाप बनाने का काम किया है।

Join WhatsApp

Join Now

Comments are closed.