Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Baddi Fire: बद्दी के दिल्ली बाजार में भीषण आग, 10 दुकानें राख, ढाई घंटे बाद पाया काबू

Solan News: हिमाचल प्रदेश के बद्दी स्थित दिल्ली बाजार में देर रात भीषण आग लगने से करीब दस दुकानें जलकर खाक हो गईं। फायर विभाग ने ढाई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, जबकि 40 दुकानों को बचा लिया गया।
Baddi Fire: बद्दी के दिल्ली बाजार में भीषण आग, 10 दुकानें राख, ढाई घंटे बाद पाया काबू

Baddi Fire News: हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी में साई मार्ग स्थित दिल्ली बाजार में शुक्रवार देर रात भीषण आग लग गई। इस हादसे में करीब 10 दुकानें पूरी तरह से जलकर राख हो गईं। इस आगजनी से लाखों  के नुकसान की आशंका है। बता दें आग की सूचना मिलते ही फायर विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

फायर विभाग के अनुसार, उन्हें रात 11:26 बजे एक स्थानीय व्यक्ति द्वारा आग लगने की सूचना दी गई थी। सूचना मिलते ही विभाग हरकत में आया और चार दमकल गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। तत्कालीन स्थिति को देखते हुए दमकल कर्मियों ने आग बुझाने की प्रक्रिया शुरू कर दी।

इसे भी पढ़ें:  Solan News: पर्यटक नगरी कसौली के लिए परवाणू से 3 बजे के बाद नही है बस सुविधा, बच्चे और ग्रामीण परेशान..!

उल्लेखनीय है कि  बद्दी के इस दिल्ली बाजार में कुल 50 से अधिक दुकानें हैं। आग की चपेट में आने वाली करीब 10 दुकानों में रखा कपड़ा और अन्य सामान पूरी तरह जलकर राख हो गया। हालाँकि, फायर विभाग की त्वरित कार्रवाई की बदौलत बाकी की करीब 40 दुकानों को बचा लिया गया। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार, इस आग में लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।

फायर अधिकारी बद्दी हेमराज ठाकुर ने बताया कि दमकल कर्मियों ने करीब ढाई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। उन्होंने बताया कि इस हादसे में कोई भी व्यक्ति घायल नहीं हुआ है, जो एक राहत की बात है। फिलहाल, आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है, और मामले की जांच की जा रही है। बता दें कि सस्ते सामान और कपड़ों की खरीद-फरोख्त के लिए यह बाजार काफी प्रसिद्ध है।

इसे भी पढ़ें:  CLTC India Premier Tennis League Season-3 में हिमाचल का दमदार प्रदर्शन
Baddi Fire News Baddi News Solan HP update Solan local news Solan News

Join WhatsApp

Join Now