Prajasatta Side Scroll Menu

Himachal: हिमाचल प्रदेश के चीफ जस्टिस एमएस रामचंद्र राव झारखंड के अगले मुख्य न्यायाधीश नियुक्त

Collegium recommends transfer of Chief Justice MS Ramachandra Rao from Himachal Pradesh to Jharkhand High Court

Himachal News: हिमाचल प्रदेश के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति एमएस रामचंद्र राव ( Justice MS Ramachandra Rao) को झारखंड उच्च न्यायालय ( Jharkhand High Court ) का अगला मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। वह न्यायमूर्ति डॉ. बीआर सारंगी का स्थान लेंगे, जो 19 जुलाई 2024 को सेवानिवृत्त हो रहे हैं।

सुप्रीम कोर्ट के कॉलेजियम ने न्यायमूर्ति राव की नियुक्ति का प्रस्ताव रखा है। इस आशय का प्रस्ताव भारत के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ ( Chief Justice of India DY Chandrachud ) की अध्यक्षता वाले कॉलेजियम द्वारा पारित किया गया, जिसमें न्यायमूर्ति संजीव खन्ना और बीआर गवई भी शामिल थे।

Justice MS Ramachandra Rao
Justice MS Ramachandra Rao

जानिए कौन है एमएस रामचंद्र राव

न्यायमूर्ति एमएस रामचंद्र राव का जन्म 1966 में हैदराबाद में हुआ था। उन्होंने 1989 में यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ लॉ, उस्मानिया विश्वविद्यालय, हैदराबाद से कानून में स्नातक की उपाधि प्राप्त की। उन्होंने 1989 में अधिवक्ता के रूप में नामांकन कराया और 1991 में कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय से कानून में स्नातकोत्तर की उपाधि प्राप्त की।

इसे भी पढ़ें:  Himachal News; तीन निर्दलीय विधायकों का उपचुनाव लड़ने का मामला फिलहाल लटका , अब 28 मई को होगी सुनवाई

29 जून, 2012 को न्यायमूर्ति राव को आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय का न्यायाधीश नियुक्त किया गया था। उनके पिता, न्यायमूर्ति एम. जगन्नाथ राव, सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश और भारत के विधि आयोग के पूर्व अध्यक्ष थे। उनके दादा, न्यायमूर्ति एमएस रामचंद्र राव भी आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायाधीश थे।

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Himachal Latest News Himachal News Himachal Pradesh Himachal Pradesh High Court Himachal Pradesh News Himachal Pradesh samachar

Join WhatsApp

Join Now