Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

LIC Jeevan Utsav Plan: इस धमाकेदार स्कीम में जिंदगी भर का गारंटीड रिटर्न और अनेकों फायदे…

LIC Jeevan Utsav Plan

LIC Jeevan Utsav Plan: लाइफ इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (Life Insurance Corporation) यानि भारतीय जीवन बीमा निगम लोगों की जरूरतों के अनुसार कई योजनाएं लेकर आती रहती है। अब इस कड़ी में एलआईसी एक शानदार पॉलिसी लेकर आई है।

एलआईसी की इस योजना में लाइफ टाइम रिटर्न मिलने की बात कही जा रही है। इसके साथ ही ग्राहकों के लिए एलआईसी की यह योजना कई बड़े फायदे लेकर आई है। जानकारी अनुसार यह एक नॉन पार्टिसिपेटिंग मनी बैक पॉलिसी है, जिसका नाम ‘जीवन उत्सव’ (LIC Jeevan Utsav Plan) है। इस पॉलिसी में ग्राहकों को गारंटीड रिटर्न का वादा मिलता है।

जानिए!  एलआईसी जीवन उत्सव योजना (LIC Jeevan Utsav Plan) क्या है ?

एलआईसी ने 29 नवंबर 2023 को इस योजना को लॉन्च किया है। एलआईसी जीवन उत्सव योजना एक नॉन-लिंक्ड, नॉन पार्टिसिपेटिंग, मनी बैक जीवन योजना है। जिसमें बीमा अमाउंट के 10 फीसदी तक आय का फायदा दिया जाएगा।  यानी पॉलिसी मैच्योर होने के बाद पॉलिसीधारक लाइफ लॉन्ग बेनिफिट के रूप में बीमा राशि के 10 फीसदी का लाभ ले पाएंगे।

इस योजना में न्यूनतम बीमा राशि पांच लाख रुपये निर्धारित की गई है।  अधिकतम राशि के लिए सीमा निर्धारित नहीं की गई। इसमें बीमाकर्ता को जीवन भर रिटर्न मिलने के साथ ही प्रीमियम के भुगतान का समय पांच साल से लेकर सोलह साल तक सीमित है।

LIC Jeevan Utsav Plan
कवर शुरू होने के दो विकल्प
एलआईसी जीवन उत्सव (LIC Jeevan Utsav Plan) योजना में कवर शुरू होने के बाद पॉलिसीधारक को दो विकल्पों में से एक का चुनाव करना होगा।  जिनमें से पहला विकल्प नियमित आय लाभ और दूसरा विकल्प फ्लेक्सी आय लाभ है।

कौन है पात्र ?
एलआईसी की इस नई योजना के लिए 18 वर्ष न्यूनतम उम्र और अधिकतम 75 वर्ष है।  इसके लिए कम से कम पांच साल प्रीमियम का भुगतान करना होगा। अधिकतम प्रीमियम के भुगतान की अवधि 16 साल है।

एलआईसी जीवन उत्सव योजना में क्या है ब्याज दर ?
इसमें निवेशकों को 5.5% की दर से वार्षिक ब्याज दिया जाएगा. यह ब्याज डिलेड और क्युमुलेटिव फ्लेक्सी आय लाभ पर दिया जाएगा.

LIC Jeevan Utsav Plan के लाभ
संचित बेनिफिट,मैच्योरिटी बेनिफिट,डेथ बेनिफिट और सर्वाइवल बेनिफिट दिया जाएगा।

कैसे होगी निकासी ?
इस योजना में निकासी पॉलिसीधारक की मृत्यु की तारीख, सरेंडर में से जो भी पहले हो, तब की जा सकेगी। सालाना आधार पर गणना की जाएगी।  इतना ही नहीं लिखित आवेदन करने पर भी बीमाकर्ता 75 प्रतिशत राशि की निकासी कर सकता है। इस राशि में ब्याज की रकम भी शामिल रहेगी।

Earn Money Online: आप भी घर बैठे इन 8 कामों के जरिए कर सकते हैं बंपर कमाई

Supreme Court Article 370 Judgement : सुप्रीम कोर्ट ने आर्टिकल 370 हटाने पर लगाई मुहर, लद्दाख को UT बनाने को भी हरी झंडी…

नहीं मिलेगा ऐसा ऑफर: Flipkart पर 40,000 रुपये से भी कम में मिल रहा iPhone 14 Plus

Himachal News: जानें किसने खरीदे धर्मशाला, मंडी और शिमला में वीआईपी नंबर 0001

Kullu Dussehra 2026 Celebration Kullu Dussehra 2026 Celebration
Aaj Ki Khabrenlatest hindi newsnewssamachar todaytoday news Hindi

Join WhatsApp

Join Now