
हिमाचल
Himachal Police Updates: पुलिस के आला अफसरों के पद घटेंगे, सुक्खू सरकार का बड़ा फैसला
Himachal News: आईएएस और आईएफएस के बाद अब हिमाचल प्रदेश की सुखविंदर सरकार पुलिस के उच्च अधिकारियों के पदों पर कैंची चलाने की तैयारी में है, जिसका खुलासा मुख्यमंत्री ने शिमला में किया है।
एंट्री टैक्स के खिलाफ हिमाचल बॉर्डर पर बड़ा आंदोलन, कीरतपुर-मनाली फोरलेन बंद, हजारों वाहन जाम में फंसे
हिमाचल प्रदेश की सीमाओं पर एंट्री टैक्स के विरोध में किसान संगठनों, ट्रांसपोर्टरों, टैक्सी यूनियनों और व्यापारियों ने संयुक्त रूप से चार घंटे का चक्का जाम शुरू किया। पंजाब-हिमाचल बॉर्डर पर कीरतपुर-मनाली फोरलेन बंद होने से लंबा जाम लग गया और हजारों यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
हिमाचल को मिला नया मुख्य सचिव, वरिष्ठ IAS कमलेश कुमार पंत को सौंपी गई बड़ी जिम्मेदारी
हिमाचल प्रदेश सरकार ने वरिष्ठ आईएएस अधिकारी कमलेश कुमार पंत को राज्य का नया मुख्य सचिव नियुक्त किया है। 31 मई को संजय गुप्ता के सेवानिवृत्त होने के बाद सरकार ने यह जिम्मेदारी पंत को सौंपी है। कार्मिक विभाग ने 1 जून 2026 को इसकी अधिसूचना जारी कर दी है।
Mustard Oil Price Cut: हिमाचल के डिपुओं में अब सस्ता मिलेगा सरसों का तेल, बाजार से 60 रुपए तक कम कीमत पर मिलेगी राहत
हिमाचल के सरकारी डिपुओं में अब सरसों का तेल बाजार से करीब 60 रुपए सस्ता मिलेगा। खाद्य तेल सप्लाई का जिम्मा अदाणी समूह की कंपनी को मिला है। करीब 19 लाख राशन कार्ड धारकों को इसका लाभ मिलेगा। सरकार ने नियमित सप्लाई सुनिश्चित करने की तैयारी शुरू कर दी है।
Himachal Forest Fire: हिमाचल के जंगलों में भड़की भीषण आग से करोड़ों का नुकसान, 232 फायर केस, 2900 हेक्टेयर वन क्षेत्र प्रभावित
हिमाचल प्रदेश में बढ़ते तापमान के साथ जंगलों में आग की घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं। अब तक 232 मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें करीब 2900 हेक्टेयर वन क्षेत्र प्रभावित हुआ है। वन विभाग ने 67 लाख रुपये के नुकसान का आकलन किया है। सबसे ज्यादा असर मंडी
Himachal Forest Fire: बढ़ती गर्मी के बीच हिमाचल के जंगलों में आग की घटनाएं तेजी से बढ़ी, कसौली में वायुसेना के हेलीकॉप्टरों ने संभाला मोर्चा
Kasauli Forest Fire: पर्यटक नगरी कसौली में वायुसेना स्टेशन के नजदीक जंगलों में लगी भीषण आग को बुझाने के लिए सेना के जवानों सहित वायुसेना के हेलीकॉप्टरों को तैनात किया गया है। सोमवार शाम को भड़की भीषण आग बुधवार को भी लगातार जारी रही।
Himachal Weather News: नौतपा में दहके पहाड़, शिमला से ज्यादा गर्म हुआ मनाली, अलर्ट जारी
IMD Weather Forecast: हिमाचल प्रदेश में नौतपा के दूसरे दिन भीषण गर्मी और लू का प्रकोप देखा गया, जिससे मैदानी इलाकों सहित पहाड़ी पर्यटन स्थलों पर भी तापमान में भारी बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
हिमाचल में किसान आयोग को राज्यपाल की अनुमति, विधि विभाग ने जारी की अधिसूचना, क्या बदल जाएगी पूरी ग्रामीण अर्थव्यवस्था ?
Himachal Pradesh State Farmer Commission: प्रदेश में कृषि, बागवानी और पशुपालन सहित ग्रामीण आर्थिक गतिविधियों की निगरानी के लिए राज्य किसान आयोग कानून को राज्यपाल कविंद्र गुप्ता की मंजूरी मिल गई है, जिसके तहत आयोग को व्यापक शक्तियां दी गई हैं।
Himachal Panchayat Election: जानें हिमाचल पंचायत चुनाव में कहाँ-कहाँ हुआ बवाल, बहस से हाथापाई तक पहुंचा विवाद
Himachal Panchayat Chunav: हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव के लिए मतदान समाप्त हो गया है, लेकिन ऊना और सोलन जिला के पोलिंग बूथों पर जमकर बवाल, मारपीट और हंगामा हुआ। पुलिस की मुस्तैदी से स्थिति पर काबू पाया जा सका।
Himachal Tourism: भीषण गर्मी से बेहाल है उत्तर भारत, हिमाचल की वादियों में उमड़ी पर्यटकों की भारी भीड़
गर्मी से राहत पाने के लिए राज्य में पर्यटकों का तांता लगा हुआ है। शिमला धर्मशाला कुल्लू-मनाली में हर रोज हजारों की संख्या में सैलानी पहुंच रहे हैं, जिससे मुख्य पर्यटन स्थलों पर ट्रैफिक का दबाव और होटलों की ऑक्यूपेंसी में भारी वृद्धि देखी जा रही है।

















