Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

पं.शशिपाल की भविष्यवाणी, सीएम जयराम और बिंदल की नियुक्ती से पार्टी के अंदर उठ सकते विरोध के स्वर

Published on: 23 August 2022
पं.शशिपाल की भविष्यवाणी, सीएम जयराम और बिंदल की नियुक्ती से पार्टी के अंदर उठ सकते विरोध के स्वर

प्रजासत्ता|
हिमाचल विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को प्रदेश चुनाव संचालन समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया है। वहीं, नहान से विधायक और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल को चुनाव प्रबंधन समिति का अध्यक्ष बनाया है। भाजपा प्रदेश महामंत्री त्रिलोक जमवाल ने इस संबंध में सूचना जारी की है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने पार्टी नेतृत्व से चर्चा के बाद प्रदेश चुनाव संचालन समिति और प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति की घोषणा की है।

वहीँ 22 अगस्त को हुई इन नियुक्तियों को लेकर अंक गणित के जाने माने ज्ञाता पंडित शशि पाल डोगरा ने भविष्यवाणी की है। डोगरा के अनुसार “22 अगस्त 2022 को हिमाचल प्रदेश भाजपा ने 2 नेताओं की न्युक्ति की। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर व राजीव बिंदल को नया दायित्व दिया गया है।अंक गणना के हिसाब से 2+2=4 अंक जो राहु का अंक है। राहु एक ऐसा ग्रह है जो किसी परेशानी में जरूर डालता है। वहीँ 2+2+8+2+0+2+2=18+1+8=9 बनता है जो मंगल का अंक है। मंगल अग्नि तत्व ग्रह है आग ही लगता है। भाजपा का भी अंक गणित के हिसाब से 9 अंक बनता है।4+9=13=1+3=4 फिर से राहु का अंक। पार्टी में कई जगह अंदर ही अंदर विरोध के स्वर उठ सकते है। जिस के कारण संगठन को संकट में डाल सकते है। वाही दो लोगो की नियुक्ति 2 अंक चंद्रमाँ का है। चंद्र मन का कारक है। 4 अंक राहु का है। राहु के प्रभाव में आने के कारण मन को विचलित करता है। वाणी पर भी सयम नहीं देता। 9 अंक मंगल का है,2 अंक का 9 अंक के प्रभाव में आने के कारण गुस्सा अधिक दे सकता है जिस के कारण नेताओ का मानसिक तनाव बढ़ सकता है। 4 अंक के कारण पहले भी बिंदल को नुकशान हुआ था। जिस के कारण उन्हें पद खोना पड़ा था।”

बता दें कि पंडित शशि पाल डोगरा राजनीति और राजनेताओं को लेकर अकसर भविष्यवाणीयां करते रहतें है। इनकी अधिकतर भविष्यवाणीयां सटीक बैठती है, जिससे अब इस बात को लेकर एक बार फिर से चर्चा शुरू हो गई है और लोग यह देखना चाह रहे हैं की भाजपा में आने वाले समय में क्या हालात होंगे।

Aaj Ki KhabrenHimachal Latest NewsHimachal News in HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samacharHimachal updateHP government newsHP News Today

Join WhatsApp

Join Now