Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

HIMACHAL NEWS: शहीद लांस नायक प्रवीण शर्मा को सैंकड़ो लोगों ने नम आँखों से दी विदाई

HIMACHAL NEWS: शहीद लांस नायक प्रवीण शर्मा को सैंकड़ो लोगों ने नम आँखों से दी विदाई
HIMACHAL NEWS: जम्मू कश्मीर के अनंतनाग में ऑपरेशन रक्षक में वीरगति को प्राप्त हुए लांस नायक प्रवीण शर्मा का सोमवार को उनके पैतृक गांव उपरला पालू में सैनिक सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। बलिदानी प्रवीण शर्मा को राजकीय व सैन्य सम्मान के साथ  सैकड़ों लोगों ने नम आंखों से अंतिम विदाई दी।

शहीद प्रवीण के चचेरे भाईयों हर्षराज व अर्जुन ने मुखाग्नि दी। इस दौरान जहां लोगों ने शहीद प्रवीण शर्मा अमर रहे के नारे लगाए, वहीं पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे भी लगे। लोगों में पाकिस्तान के विरुद्ध भारी आक्रोश देखने को मिला।

इससे पहले जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में बलिदान हुए लांस नायक प्रवीण शर्मा की पार्थिव देह राजगढ़ पहुंची  है। बलिदान सैनिक की पार्थिव देह एम्बुलेंस में बाजार होते हुए जा रही है। तो स्थानीय लोग वंदे मातरम, भारत माता की जय का उद्घोष करते हुए साथ-साथ चल रहे हैं। इसके बाद बलिदान की पार्थिव देह पैतृक गांव पालू पहुंची। जहाँ परिजनों में माहौल गमगीन हो गया।

उसके बाद करीब साढ़े चार बजे पार्थिव देह शमशानघाट ले जाई गई। जहां सेना से उनकी बटालियन से आए सैनिकों ने उन्हें सलामी देकर अंतिम विदाई दी। समूचा क्षेत्र प्रवीण शर्मा अमर रहे के नारों से गूंज उठा। सबकी आंखें नम थी। उनकी माता रेखा शर्मा व दादी चम्पा शर्मा नंगे पांव सहित बड़ी संख्या में महिलाएं भी शमशानघाट पहुंची।

जम्मू कश्मीर के अनंतनाग में आतंकियों से मुठभेड़ में शहीद हुए प्रवीण शर्मा ने शहीद होने से दो दिन पूर्व अपने घरवालों से बात की थी। दादी चम्पा शर्मा के लाडले प्रवीण शर्मा ने पहले माता रेखा शर्मा व पिता राजेश शर्मा से बात की थी। अगामी अक्तूबर माह में लांस नायक प्रवीण शर्मा का विवाह तय हुआ था और इसको लेकर घर में शादी की तैयारियां जोरों पर थी, लेकिन किसे मालूम था कि शादी की सारी तैयारियां मातम में बदल जाएंगी।

Himachal Latest NewsHimachal NewsHimachal News in HindiHimachal News UpdateHimachal Pradesh News

Join WhatsApp

Join Now