Google News Preferred Source
साइड स्क्रोल मेनू

Himachal Snowfall: हिमाचल में समय से पहले बर्फबारी, कुल्लू-मनाली और लाहौल-स्पीति में तापमान लुढ़का

Himachal Snowfall: हिमाचल में समय से पहले बर्फबारी, कुल्लू-मनाली और लाहौल-स्पीति में तापमान लुढ़का

Himachal Snowfall: हिमाचल प्रदेश में मौसम का अजब-गजब रंग देखने को मिल रही हैं। प्रदेश में सर्दियों का सीजन शुरू होने से पहले ही बर्फबारी होने लगी है। दरअसल, हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में मौसम ने अचानक करवट ली है। कुल्लू, मनाली, चंबा, और लाहौल-स्पीति की ऊंची चोटियों पर सीजन की पहली बर्फबारी ने दस्तक दे दी है, जो इस बार समय से काफी पहले हुई है।

मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से यह बर्फबारी हुई है, जिसने हिमाचल और जम्मू-कश्मीर के हिमालयी क्षेत्रों को प्रभावित किया है। इसके चलते राज्य में तापमान में 6 से 7 डिग्री सेल्सियस की भारी गिरावट दर्ज की गई है, और ठंड ने समय से पहले अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है।

इसे भी पढ़ें:  किन्‍नौर के निगुलसरी में फ‍िर पहाड़ी दरकने से HRTC बस पर गिरा मलबा, छ: घायल

हिमाचल में मौसम से पहले हुई बर्फबारी के कई वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किए जा रहे हैं जिसे देख कर पता चलता है कि कुल्लू, मनाली, चंबा, और लाहौल-स्पीति के ऊंचे पहाड़ों पर बर्फ की मोटी परत जम गई है, जिसने इन क्षेत्रों को सफेद चादर से ढक दिया है।

शिमला के मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक संदीप शर्मा ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण भारी बारिश के साथ-साथ ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हुई है। इस मौसम परिवर्तन ने पर्यटकों में उत्साह तो बढ़ाया है, लेकिन स्थानीय लोगों के लिए चुनौतियां भी खड़ी कर दी हैं।

इसे भी पढ़ें:  Himachal Flash Flood: कुल्लू के बाद कांगड़ा में भारी बारिश ने मचाई तबाही, बाढ़ में 15-20 मज़दूरों के बहने की सूचना..!

प्रशासन ने जारी की सलाह
बर्फबारी और ठंड के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए जिला प्रशासन ने लोगों से सतर्कता बरतने की अपील की है। ऊंचाई वाले इलाकों में अनावश्यक यात्रा से बचने और मौसम की जानकारी रखने की सलाह दी गई है। सड़कों पर फिसलन और दृश्यता कम होने के कारण वाहन चालकों को विशेष सावधानी बरतने के लिए कहा गया है।

YouTube video player
मैं नैना अश्विन प्रजासत्ता के साथ बतौर सहयोगी जुडी हूँ, मुझे हिमाचल प्रदेश से जुडी खबरों के अलावा महिलाओं की जीवनशैली, समृद्ध संस्कृति और परंपराओं पर लेख और खबरें लिखना बेहद पसंद है। मैं अपनी लेखनी के माध्यम से हिमाचल की सांस्कृतिक धरोहर और अन्य मुद्दों को प्रजासत्ता के पाठकों तक प्रभावी ढंग से पहुँचाने का प्रयास करती हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

प्रजासत्ता के 10 साल