साइड स्क्रोल मेनू

RDG Issue Himachal: जयराम का पलटवार, उपमुख्यमंत्री सदन में भाजपा पर लगा रहे बेबुनियाद आरोप, ठोस सबूत हैं तो उन्हें सार्वजनिक करें

Himachal Revenue Deficit Grant: डिप्टी सीएम दावा कर रहे हैं कि विपक्ष ने केंद्र से मदद रुकवाने की कोशिश की, लेकिन अगर उनके पास कोई ठोस सबूत हैं तो उन्हें सामने लाएं।
RDG Issue Himachal: जयराम का पलटवार, उपमुख्यमंत्री सदन में भाजपा पर लगा रहे बेबुनियाद आरोप, ठोस सबूत हैं तो उन्हें सार्वजनिक करें
Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

RDG Issue Himachal: हिमाचल प्रदेश के बजट सत्र में रेवेन्यू डेफिसिट ग्रांट (आरडीजी) को लेकर राजनीतिक तनाव बढ़ता जा रहा है। संविधान की प्रति लेकर विधानसभा पहुंचे डिप्टी CM मुकेश अग्निहोत्री ने जहां भाजपा पर जमकर हमला बोला तो सत्र के दूसरे दिन भी विधानसभा में इस मुद्दे पर जोरदार बहस हुई।

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री पर पलटवार करते हुए जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि सरकार आरडीजी के मामले में अपनी स्थिति साफ नहीं कर रही और सिर्फ राजनीतिक फायदा उठाने की कोशिश कर रही है। जयराम ठाकुर ने उपमुख्यमंत्री पर तंज कसते हुए कहा कि मुकेश अग्निहोत्री सदन में भाजपा पर बेबुनियाद आरोप लगा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि डिप्टी सीएम दावा कर रहे हैं कि विपक्ष ने केंद्र से मदद रुकवाने की कोशिश की, लेकिन अगर उनके पास कोई ठोस सबूत हैं तो उन्हें सामने लाएं। ठाकुर ने चेतावनी दी कि बिना प्रमाण के ऐसे आरोप लगाना विशेषाधिकार हनन का मामला बन सकता है। उन्होंने कहा कि बिना तथ्यों के आरोप लगाना बिल्कुल गलत है।

इसे भी पढ़ें:  Lawrence School, Sanawar: लारेंस स्कूल, सनावर के 177वें फाउंडर्स डे समारोह का आगाज..!

नेता प्रतिपक्ष ने सरकार पर यह भी आरोप लगाया कि आरडीजी को लेकर सिर्फ संकल्प पास करके राजनीतिक संदेश देने की कोशिश की जा रही है। असली स्थिति लोगों के सामने नहीं रखी जा रही। जयराम ठाकुर ने कहा कि अगर सरकार इस मुद्दे को राजनीतिक लड़ाई बनाना चाहती है, तो विपक्ष भी पूरी तरह तैयार है।

उन्होंने जोर देकर कहा कि प्रदेश की आर्थिक स्थिति बहुत गंभीर है और ऐसे समय में सरकार को पूरी पारदर्शिता बरतनी चाहिए। वहीं सदन के भीतर बहस के दौरान चुनावी माहौल का भी जिक्र हुआ। जयराम ठाकुर ने तंज भरे लहजे में कहा कि प्रदेश सरकार का साढ़े तीन साल का कार्यकाल पूरा होने वाला है और अब चुनाव की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अभी तक अपनी विधानसभा सीट तलाश रहे हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि भाभीजी अड़ गई है कि मैं तो यहीं से चुनाव लडूंगी, उन्होंने कहा कि सीएम कई जगह से चुनाव लड़ने के सर्वे करवा रहे हैं,  साथ ही उन्होंने दावा किया कि आने वाले विधानसभा चुनाव में कई कांग्रेस विधायक मैदान छोड़कर पीछे हट सकते हैं।

इसे भी पढ़ें:  हिमाचल के नालागढ़ का जवान कुलदीप सिंह द्रास में शहीद

 

Join WhatsApp

Join Now