Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Himachal News: सावधान! हिमाचल में बनी 54 दवाओं के सैंपल फेल, बुखार और बीपी की दवाएं भी है शामिल

Himachal News: सावधान! हिमाचल में बनी 54 दवाओं के सैंपल फेल, बुखार और बीपी की दवाएं भी है शामिल

Himachal News: हिमाचल प्रदेश समेत देशभर की 143 दवाओं के सैंपल क्वालिटी टेस्ट में फेल हो गए हैं। अगस्त में जारी जुलाई के ड्रग अलर्ट के मुताबिक, हिमाचल के सोलन जिले की 41, सिरमौर की 6, कांगड़ा की 5 और ऊना की 2 दवा कंपनियों के सैंपल मानकों पर खरे नहीं उतरे। खासकर बद्दी की एक कंपनी के तो 5 सैंपल फेल हुए, जबकि कुछ अन्य कंपनियों के 2-3 सैंपल भी खराब पाए गए।

बता दें कि हिमाचल में बनीं जिन 54 दवाओं के सैंपल फेल हुए हैं उनमे संक्रमण, बुखार और बीपी समेत कई दवाएं शामिल है। इन दवाओं में कई तरह की दिक्कतों के लिए इस्तेमाल होने वाली गोलियां और ड्रॉप्स शामिल हैं, जैसे कि इंफेक्शन, पेट की जलन, सीने का दर्द, एलर्जी, हाई ब्लड प्रेशर, मांसपेशियों की जकड़न, आंख-कान की दवाएं, मिर्गी की दवाएं, बुखार और फंगल इंफेक्शन की दवाएं।

इसे भी पढ़ें:  विधानसभा में उछला विधायकों की जासूसी का मामला,सीएम जयराम ने दी प्रतिक्रिया

कौन-सी दवाएं और कंपनियां हैं लिस्ट में?
– बद्दी: की एलिफिकेयर की गाबा पैंटिन कैप्सूल (300 एमजी) के 4 सैंपल और कैल्शियम-विटामिन डी3 टैबलेट।
– झाड़माजरी: की बायोजैनेटिक लाइफ साइंस की ब्रूफिन दवा के 3 सैंपल।
– सोलन: के कायलर की वॉट्स फार्मा की एजेफॉल एक्स टी।
– बद्दी: की कलिंगा हेल्थकेयर की मिग्नैप डी और जोरासैफ-500।
– सोलन: के नगाली की रोमा फार्मा की कैल्शियम, मैग्नीशियम, जिंक और विटामिन डी3 टैबलेट।
– परवाणू: की एनडीबी की आई ड्रॉप्स और मोरपेन की एम्लोपेन 2.0 टैबलेट।
– सिरमौर: के कालाअंब की एडबिन फार्मा की अन्सीसेफ-20 टैबलेट।
– बद्दी: की रेबेंटीज हेल्थकेयर की जोनेक पी और सेंट क्योर की क्लोपिरेस-75 टैबलेट।
– ऊना: के टाहलीवाल की बीटामैक्स की वॉल्सटैक-500 और **हरोली** की मेफ्रो आर्गेनिक की पैरासिटामॉल टैबलेट।
– नाहन: के कालाअंब की एसबीएस बायोटेक की लोराजेमपम टैबलेट।
– कांगड़ा: के इंदौरा की सैम्रबीर बायोटैक का लूनिक्स लोशन।
– नालागढ़: की हिंदुस्तान एंटीबायोटिक्स की एमोक्सीलीन और पोटाशियम केल्बोनेट।

इसे भी पढ़ें:  Monsoon Havoc in Himachal: हिमाचल में मॉनसून का कहर! डेढ़ महीने में एक हजार करोड़ की प्रॉपर्टी का नुकसान, 201 मौतें

इसके अलावा कई और कंपनियों की दवाएं, जैसे रेमिप्राजोल, रेन्टेग आरडी, इटॉक टीएच-4, डिको आई/ईयर ड्रॉप्स और उल्सोडियोकोलिक एसिड भी फेल हुईं।

क्या कार्रवाई होगी?
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक राज्य दवा नियंत्रक मनीष कपूर के अनुसार, इन कंपनियों को नोटिस भेजकर जवाब मांगा जाएगा। साथ ही बाजार से इन दवाओं का पूरा स्टॉक वापस मंगवाया जाएगा और नियमों के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Aaj Ki Khabren Himachal Latest News Himachal News Himachal News in Hindi Himachal politics Himachal Politics News Himachal Pradesh News Himachal Pradesh samachar Himachal update HP News Today

Join WhatsApp

Join Now