Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

सौदान सिंह बने हिमाचल में भाजपा के चुनाव प्रभारी, देवेंद्र सिंह राणा सह प्रभारी

सौदान सिंह बने हिमाचल में भाजपा के चुनाव प्रभारी, देवेंद्र सिंह राणा सह प्रभारी

प्रजासत्ता ब्यूरो |
हिमाचल प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव में सौदान सिंह को प्रभारी नियुक्‍त किया है। सौदान सिंह राष्‍ट्रीय उपाध्‍यक्ष हैं। उनके साथ देवेंद्र सिंह राणा को सहप्रभारी बनाया गया है। पार्टी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने ये नियुक्तियां की हैं। इस संबंध में पार्टी राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने इन दोनों नेताओं के संगठनात्मक नियुक्ति बारे पत्र जारी किया है जो तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है।

विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर शिमला में हो रही कोर ग्रुप की बैठक के बीच में भाजपा ने चुनाव प्रभारी और सह प्रभारी की नियुक्ति की है। कोर ग्रुप की बैठक में पार्टी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह भी विशेष रूप से मौजूद है। गौरतलब है कि सौदान सिंह को हिमाचल प्रदेश में चुनाव प्रभारी भले ही वीरवार को बनाया हो, वह बहुत पहले से संगठन के साथ सक्रिय हैं। सौदान सिंह लंबे समय से चुनावी तैयारी में लगे हुए हैं।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव इसी वर्ष होंगे। संभावना है कि नई सरकार दिसंबर के अंत में बनेगी। हिमाचल प्रदेश के साथ ही गुजरात के भी चुनाव होंगे। भारतीय जनता पार्टी के लिए हिमाचल और गुजरात में रिपीट करने का लक्ष्‍य है। इस सपने को साकार करने की जिम्मेदारी अब काफी हद तक प्रदेश चुनाव प्रभारी नियुक्त किए गए पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह और सह प्रभारी देवेंद्र सिंह राणा पर भी रहेगी।

Aaj Ki KhabrenHimachal Latest NewsHimachal News in HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samacharHimachal updateHP government newsHP News Today

Join WhatsApp

Join Now