Prajasatta Side Scroll Menu

UKSSSC New Vacancy 2024: उत्तराखंड सब-ऑर्डिनेट सर्विस सेलेक्शन कमीशन 4873 पदों पर निकली वैकेंसी

UKSSSC New Vacancy 2024: उत्तराखंड सब-ऑर्डिनेट सर्विस सेलेक्शन कमीशन 4873 पदों पर निकली वैकेंसी

UKSSSC New Vacancy 2024: उत्तराखंड के बेरोजगार युवाओं के लिए राज्य सरकार की तरफ से खुशखबरी आई है। ने युवाओं को राहत भरी खबर दी है। उत्तराखंड सरकार ने UKSSSC ने 4873 पदों पर वेकैंसी निकाली हैं। हालांकि इस भर्ती के लिए पहले भी विज्ञप्ति जारी की गई थी, लेकिन उसमे कुछ बदलाव हुए तो उसका नया शेड्यूल जारी किया गया है।

इस परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन 24 सितम्बर 2024 से शुरू हो गया है तथा आवेदन करने की अंतिम तिथि 14 अक्टूबर 2024 तक है। इस परीक्षा में अभी काफी समय है, जिससे अभ्यर्थियों को अपनी तैयारी करने का मौका मिल जाएगा।

उत्तराखंड सब-ऑर्डिनेट सर्विस सेलेक्शन कमीशन (UKSSSC New Vacancy 2024) ने 4873 पदों पर भर्ती की जिन संशोधित तारीखों का ऐलान किया है उनमें :-

  • पुलिस विभाग में आरक्षी के 2000 पदों पर भर्ती के लिए फिडिकल टेस्ट होगा, जिसकी परीक्षा 1 फरवरी, 2025 को आयोजित की जाएगी। उसके लिए लिखित परीक्षा 15 जून 2025 को होगी।
  • वहीँ जूनियर असिस्टेंट, सींचपाल, मेट, सुपरवाइजर, राजस्व सहायक, नलकूप चालक के 1150 पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसके लिए लिखित परीक्षा 19 जनवरी 2025 को आयोजित की जाएगी।
  • सेलेक्शन कमीशन ने राज्य में समूह ‘ग’ के 257 पदों का भी ऐलान किया है। उन पदों पर सीधी भर्ती होगी। इसके लिए आवेदन मांगे गए हैं।
  • इसके अलावा उत्तराखंड सूचना आयोग के तहत 249 रिक्त पदों में आशुलिपिक सह डाटा एंट्री ऑपरेटर के तीन पद, वैयक्तिक सहायक आशुलिपिक ग्रेड-दो के दो पदों हैं। इनपर सीधी भर्ती की जाएगी।

    UKSSSC Recruitment 2024
    UKSSSC Recruitment 2024

UKSSSC New Vacancy 2024 के लिए आवेदन शुल्क 

  • जनरल, ओबीसी को 300 रुपये शुल्क लगेगा।
  • वहीं, एससी, एसटी, ईडब्ल्यूएस और दिव्यांग अभ्यर्थियों को 150 रुपये का भुगतान करना होगा।

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी करना होगी। इसके बाद लॉगइन करके फॉर्म भरना होगा। आवेदन तिथि समाप्त होने के बाद अभ्यर्थी अपने फॉर्म में संशोधन कर नहीं कर सकते हैं। उत्तराखंड की इस भर्ती से संबंधित अन्य किसी भी जानकारी के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट विजिट कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें:  CTET 2024 Exam City Slip: जानिए किस शहर में होगी आपकी CTET 2024 परीक्षा
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
career tips Hindi employment news India government job vacancy Government Jobs Government Jobs 2024 job alert today private job India Sarkari Naukri

Join WhatsApp

Join Now