साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

इंदौरा: ओवेरलोड वाहनो के काटे चालान, खनन सामग्री लेकर जा रहे थे वाहन

इंदौरा: ओवेरलोड वाहनो के काटे चालान, खनन सामग्री लेकर जा रहे थे वाहन
Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

माहल | इंदौरा
मंड क्षेत्र में ओवरलोड खनन मटीरियल भरकर पंजाब में जा रहे भारी भरकम वाहन चालकों के खिलाफ एसडीएम इंदौरा विनय मोदी ने माइनिंग गार्ड को साथ लेकर एक कड़ी कार्यवाही करते हुए पराल में नाका लगाकर तीन वाहनों के चालान काटकर मौके पर जुर्माना वसूल किया गया है। जानकारी देते हुए एसडीएम इंदौरा विनय मोदी ने बताया कि उन्हे सूचना मिली थी की पराल में ओवेरलोड ट्रक क्रेशर मटीरियल भरकर पंजाब को जाते है। जिसपर आज औचक निरिक्षण करते हुए पराल में नाका बंदी की गई।

एसडीएम के औचक निरिक्षण की जैसे ही वाहन चालकों को भनक लगी तो दर्जनों वाहन चालक अपने रेत बजरी से भरे वाहनों को रोड किनारे खड़े करके भाग खड़े हुए। इस कार्यवाही के दौरान तीन वाहन चालक जोकी रेत बजरी भरकर पराल से जा रहे थे उन्हें रोक कर खनन मटीरियल भरकर ले जाने संबंधी दस्तावेजो को चैक करवाने के लिए रोका गया और तीनो वाहन ओवेरलोड पाए गएजिनको कब्जे में लेकर मौके पर जुर्माना बसूल किया गया है। वहीं कुड़सा में तीन ट्रैक्टर ट्रालियो के भी ओवेरलोड पाए जाने पर चालान किए गए है।एसडीसम इन्दोरा विनय मोदी ने कहा कि अब रोजाना इस अभियान को जारी रखा जाएगा।

इसे भी पढ़ें:  Himachal Kangra: दिल्ली में राष्ट्रीय ओबीसी सम्मेलन के लिए चौधरी चंद्र कुमार ने ओबीसी संगठनों के साथ बैठकर बनाई रणनीति

Join WhatsApp

Join Now