साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

पुलिस की मदद से ढूंढ निकाला स्कूल से लापता हुआ वंश

Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

अनिल शर्मा । फतेहपुर
पुलिस चौकी रैहन के अंतर्गत आते क्षेत्र रैहन निवासी डा.विवेक शर्मा का बेटा प्रयाग वंश शर्मा उम्र 14 वर्ष बुधवार सुबह लगभग दस बजे स्कूल से लापता होने के उपरांत रात करीब सवा आठ बजे परिवारजन, रैहन व कंडवाल थाना की संयुक्त टीम के प्रयास से पठानकोट रेलवे स्टेशन पर बैठा हुआ ढूंढ निकाला।
प्रयाग वंश शर्मा कॉमेंट मेंसा पब्लिक स्कूल में दसवीं कक्षा में अध्ययनरत है। पिता डा.विवेक शर्मा के अनुसार वो अपने घर से सुबह पांच बजे योगा कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए नूरपुर चले गए। ऐसे में बेटा प्रयाग वंश शर्मा रोज की तरह सुबह का नाश्ता खाकर और दोपहर का भोजन टिफन में भरकर रोजाना की तरह कॉमेंट मेंसा स्कूल देहरी की बस में बैठकर चला गया। ऐसे में उन्हें स्कूल प्रधानाचार्या का दोपहर 1:47 पर फोन आया कि उनका बेटा स्कूल से गायब है।
पिता डा. विवेक शर्मा के अनुसार उन्होंने काफी दौड़ धूप की। लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। जबकि फोन ट्रैक करने पर उसकी लोकेशन पठानकोट में पाई गई।वहीं स्कूल प्रधानाचार्या ज्योति महाजन का कहना है कि प्रयाग वंश शर्मा सुबह 8:50 पर बस से स्कूल पहुंचा।इसी बीच वो बैग सहित स्कूल खेल मैदान में चला गया। सुबह नौ बजे वाली अटेंडेंस में वो नदारद था।

इसे भी पढ़ें:  ज्वालामुखी मंदिर दर्शन करने पहुंचे गायक सलीम

वहीं योगा दिवस के चलते 9:35 पर हुई दूसरी अटेंडेंस में भी वो नहीं पाया गया। बस ड्राइवर ने प्रयाग वंश के स्कूल आने की पुष्टि की।जबकि सीसीटीवी फुटेज देखने पर पाया गया कि वो मुख्य गेट से नहीं गया है। चौकी प्रभारी सचित कालिया ने बताया कि पुलिस की संयुक्त टीम ने लड़के को पठानकोट रेलवे स्टेशन से ढूंढ निकाला है।

Join WhatsApp

Join Now