Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Kangra News: ‘पैसे दो, सेना में भर्ती हो जाओ…’ धर्मशाला अग्निवीर रैली में युवाओं को ठगने वाले 2 गिरफ्तार, जानिए पूरा मामला

Agniveer Bharti Fraud: धर्मशाला में जारी अग्निवीर भर्ती रैली के दौरान युवाओं को सेना में पक्की नौकरी का लालच देकर पैसे ऐंठने वाले गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। मिलिट्री इंटेलिजेंस और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में दो आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं।
Kangra News: 'पैसे दो, सेना में भर्ती हो जाओ...' धर्मशाला अग्निवीर रैली में युवाओं को ठगने वाले 2 गिरफ्तार, जानिए पूरा मामला

Kangra News: धर्मशाला में आयोजित की जा रही अग्निवीर भर्ती रैली के दौरान युवाओं को सेना में भर्ती कराने का झांसा देकर ठगी करने वाले दो कथित दलालों को गिरफ्तार कर लिया गया है। यह कार्रवाई मिलिट्री इंटेलिजेंस और धर्मशाला पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर अंजाम दी गई। दोनों आरोपी अभ्यर्थियों से मोटी रकम लेकर उनका चयन कराने का दावा कर रहे थे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार खुफिया एजेंसियों को पहले से ही सूचना मिल रही थी कि भर्ती स्थल के आसपास कुछ संदिग्ध लोग सक्रिय हैं। ये आरोपी अग्निवीर भर्ती में शामिल होने आए युवाओं को गुमराह कर रहे थे और फर्जी तरीके से सेना में एंट्री दिलाने का लालच दे रहे थे। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए मिलिट्री इंटेलिजेंस और स्थानीय पुलिस ने एक विशेष योजना बनाई और सटीक रणनीति के तहत छापेमारी करके दोनों दलालों को रंगे हाथ दबोच लिया।

इसे भी पढ़ें:  थाने पहुंचा बीएमओ फतेहपुर से अभद्र व्यवहार का ऑडियो वायरल मामला

पकड़े गए आरोपियों की पहचान हरियाणा के करनाल जिले के निवासियों के रूप में हुई है। इनमें से पहला आरोपी 27 वर्षीय रमन, पुत्र बलवान सिंह, गांव पिछोलिया (पोस्ट जुंडला, करनाल) का रहने वाला है। वहीं, दूसरा आरोपी 30 वर्षीय शुभम, पुत्र रमेश, गांव अपराना (पोस्ट मुनक, करनाल) का निवासी है। पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि दोनों आरोपी शारीरिक व लिखित परीक्षा में शामिल होने आए युवाओं को झांसे में ले रहे थे।

मामले की पुष्टि करते हुए पुलिस अधीक्षक बीर बहादुर ने बताया कि दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर गहन पूछताछ की जा रही है। जांच एजेंसियां इस बात की कड़ियों को जोड़ने में लगी हैं कि इस नेटवर्क में अन्य कौन-कौन से लोग शामिल हैं। इसके साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि इस गिरोह ने अब तक कितने युवाओं को अपना शिकार बनाया है और उनसे कुल कितनी रकम ऐंठी गई है। पुलिस प्रशासन ने अभ्यर्थियों से किसी भी दलाल के बहकावे में न आने की अपील की है।

इसे भी पढ़ें:  Kangra Police की बड़ी कार्रवाई, नशा तस्कर गौरव की ₹95.67 लाख की संपत्ति फ्रीज
Agniveer BhartiArmy Recruitment ScamDharamshala NewsHimachal Crime NewsMilitary Intelligence

Join WhatsApp

Join Now