Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

हिमाचल प्रदेश के नूरपुर में बड़ा हादसा, चालक को दिल का दौरा पड़ने से पलटी निजी बस, 15 घायल

Nurpur Bus Accident: चंबा से ऊना जा रही देवी दर्शन बस नूरपुर के नियाजपुर में शनिदेव मंदिर के पास पलट गई। हादसे में 15 लोग घायल हुए हैं और पांच की हालत गंभीर बताई जा रही है।
Himachal bus accident हिमाचल प्रदेश के नूरपुर में बड़ा हादसा, चालक को दिल का दौरा पड़ने से पलटी निजी बस, 15 घायल

Himachal Bus Accident: हिमाचल प्रदेश के नूरपुर में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, यात्रियों से पूरी तरह भरी हुई एक निजी बस नियाजपुर के पास सड़क पर पलट गई। यह घटना सुबह करीब 11 बजे की है। बताया जा रहा है कि बस चालक को अचानक दिल का दौरा (हार्ट अटैक) पड़ गया था, जिसके कारण वाहन पर नियंत्रण खो गया और बस बीच सड़क पर पलट गई।

इस घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। स्थानीय लोगों और प्रशासनिक पुलिस अधिकारियों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को बस से बाहर निकाला। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बस में 40 से अधिक यात्री सवार थे, जिनमें से अधिकांश चंबा जिले के निवासी हैं। यह बस सुबह साढ़े छह बजे चंबा से ऊना के लिए रवाना हुई थी।

इसे भी पढ़ें:  नूरपुर: जसूर में सूखे कुएं में मिला क्षत विक्षत हालत में शव, जाँच में जुटी पुलिस

जानकारी के अनुसार, ‘देवीदर्शन’ नामक निजी बस रविवार सुबह करीब 6:30 बजे चंबा से ऊना के लिए रवाना हुई थी। बस में 40 से ज्यादा यात्री सवार थे। करीब 11 बजे के आसपास नूरपुर में शनि देव मंदिर के पास बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने राहत और बचाव कार्य शुरू किया। सभी यात्रियों को बाहर निकालकर सिविल अस्पताल नूरपुर पहुंचाया गया, जहां घायलों का इलाज जारी है। बताया जा रहा है पांच से ज्यादा यात्रियों की हालत गंभीर है।

हादसे में कुल 15 घायलों को तुरंत सिविल अस्पताल नूरपुर में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनका इलाज चल रहा है। इनमें से पांच से अधिक यात्रियों की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है। पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर मौजूद है और स्थिति पर नजर बनाए हुए है। हादसे में सभी घायलों को इलाज नजदीकी अस्पताल में चल रहा था।

इसे भी पढ़ें:  फतेहपुर को भाजपा सरकार ने दी मात्र कोरी घोषणाएं:- भवानी सिंह पठानियां

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने नूरपुर के नियाजपुर के पास निजी बस के दुर्घटनाग्रस्त होने पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने बताया कि इस हादसे में कई यात्री घायल हुए हैं, जिनमें दो की हालत गंभीर है। सभी घायलों को नूरपुर के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से सभी घायलों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करते हुए कहा कि राज्य सरकार इस मुश्किल घड़ी में पीड़ित परिवारों के साथ मजबूती से खड़ी है।

himachal bus accident Himachal News Himachal News in Hindi Himachal News Today Himachal Pradesh

Join WhatsApp

Join Now