Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Fraud Case Recovery: विदेश में नौकरी करने वाले युवक से 4.5 किलो सोने और करोड़ों का फ्रॉड, कांगड़ा पुलिस ने ऐसे बेनकाब किया रिश्तेदारों का सच

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले की देहरा पुलिस ने विदेश में कार्यरत युवक से हुई करोड़ों की ठगी के मामले में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने 90 लाख रुपये नकद, विदेशी मुद्रा और सवा किलो से अधिक सोना बरामद किया है।
fraud, Solan News Fraud Case Recovery

Himachal Police Fraud Case Recovery: हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के अंतर्गत पुलिस जिला देहरा ने विदेश में कार्यरत एक युवक के साथ हुई बहुचर्चित धोखाधड़ी के मामले में बड़ी सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने इस कार्रवाई के दौरान 90 लाख रुपये नकद, 801 अमेरिकी डॉलर, महत्वपूर्ण दस्तावेज और 1 किलो 324 ग्राम सोने के आभूषण बरामद किए हैं। इस पूरे मामले में पुलिस अब तक सात आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है, जबकि दो आरोपी फिलहाल अग्रिम जमानत पर हैं।

इस मामले की शुरुआत 29 जून को हुई थी, जब रक्कड़ थाना क्षेत्र के मौआ गांव के निवासी अविनाश ने पुलिस में एक शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़ित अविनाश, जो कि विदेश में कार्यरत है, ने आरोप लगाया था कि उसके अपने ही रिश्तेदारों ने नीयत खराब करके उसकी गाढ़ी कमाई पर कब्जा कर लिया। शिकायत के मुताबिक रिश्तेदारों ने लगभग 4 से 4.5 किलोग्राम सोना, चांदी व हीरे के गहने, 2.5 करोड़ रुपये की भारी-भरकम नकदी, उसका पासपोर्ट और जमीन से जुड़े महत्वपूर्ण कागजात धोखे से हड़प लिए थे।

इसे भी पढ़ें:  Kangra News: खंभे पर चढ़ा था मोहन, लापरवाही ने उजाड़ दिया हंसता-खेलता घर

घटना की शिकायत वारदात के लगभग तीन महीने बाद दर्ज कराई गई थी, जिसकी वजह से शुरुआत में पुलिस के सामने साक्ष्य जुटाना एक बेहद चुनौतीपूर्ण कार्य था। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए देहरा के पुलिस अधीक्षक (एसपी) संदीप धवल ने एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया। इस एसआईटी में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आरपी जसवाल, डाडासीबा के थाना प्रभारी सुरेंद्र धीमान, रक्कड़ के थाना प्रभारी इल्मदीन और साइबर सेल के प्रभारी को शामिल किया गया ताकि हर तकनीकी पहलू की गहराई से जांच की जा सके।

जांच टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और खुफिया इनपुट के आधार पर 1 जुलाई को पहली सफलता हासिल की। पुलिस ने निहारी निवासी राजकुमार व तृप्ता देवी और कटोह निवासी राजकुमारी व प्रतीक्षा शर्मा को गिरफ्तार किया। इन आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने एक संदिग्ध ब्रीफकेस, 801 अमेरिकी डॉलर, पासपोर्ट, जमीन के दस्तावेज और सोने-हीरे के कुछ गहने जब्त किए।

इसे भी पढ़ें:  Exclusive! : फतेहपुर के सार्वजनिक शौचालयों पर लगे ताले ,बने है सफेद हाथी..!

पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ और जांच का दायरा बढ़ाते हुए पुलिस टीम ने पंजाब के मोहाली स्थित डेराबस्सी में एक मकान पर छापेमारी की। वहां से पुलिस को भारी मात्रा में नकदी और सोने के आभूषण मिले। इस कार्रवाई के तुरंत बाद पुलिस ने मामले में शामिल नेहा, हरवंश और ब्रज भूषण को भी गिरफ्तार कर लिया। वहीं, मामले में नामजद दो अन्य आरोपी प्रतिभा शर्मा और भारती ने शिमला उच्च न्यायालय से अग्रिम जमानत ले रखी है, हालांकि उन्हें भी जांच की प्रक्रिया में शामिल किया जा रहा है।

देहरा पुलिस के अनुसार, अब तक की पूरी जांच और छापेमारी में 90 लाख रुपये नकद, 801 डॉलर, 1.324 किलोग्राम सोना व अन्य आभूषण बरामद किए जा चुके हैं, जिनकी कुल अनुमानित कीमत करीब 2 करोड़ रुपये आंकी गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बाकी बची हुई नकदी और कीमती आभूषणों को बरामद करने के लिए तलाशी अभियान जारी है। इसके साथ ही इस साजिश में शामिल अन्य संभावित आरोपियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है और जांच पूरी होते ही सभी पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इसे भी पढ़ें:  ब्रेकिंग! धर्मशाला के खनियारा इंद्रूनाग में बादल फटा, दुकानों को हुआ भारी नुकसान
Crime NewsFraud CaseGold RecoveryHimachal PoliceKangra News

Join WhatsApp

Join Now