Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

बड़ा हादसा : किन्नौर में चलती गाड़ी पर पहाड़ी से आ गिरा पत्थर, एक की मौत, तीन घायल

बड़ा हादसा : किन्नौर में चलती गाड़ी पर पहाड़ी से आ गिरा पत्थर, एक की मौत, तीन घायल

किन्नौर |
किन्नौर जिला के कम्बा चौरा में एक चलते वाहन पर पहाड़ी से पत्थर गिरने से उसमें सवार एक व्यक्ति की दु:खद मौत हो गई और तीन अन्य घायल हुए हैं। मृतक भावानगर विकास खंड में अकाउंटेंट के पद पर थे और ड्यूटी के लिए सुबह सवेरे घर से निकले थे। वह अपने पीछे दो बच्चों पत्नी बुजुर्ग माता-पिता को छोड़ गए हैं।

जानकारी के अनुसार, कार में चार लोग सवार थे, जिसमें बाकी तीन लोगों को हल्की चोट आई है। घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बड़ा कम्बा में प्राथमिक उपचार दिया जा रहा। आगामी कार्रवाई के लिए पुलिस व प्रशासन की टीम मौके पर रवाना हो गई है। बताया जा रहा है कि यह सभी लोग ड्यूटी के लिए भावानगर जा रहे थे।

इसे भी पढ़ें:  राजकीय आर्दश वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला काजा की प्रधानाचार्य डिकित डोलकर को मिला पुरस्कार
Aaj Ki KhabrenKinnaur & Lahaul SpitiKinnaur latest updateKinnaur news todayLahaul Spiti newsLahaul Spiti updateSpiti Valley newstribal district HP news

Join WhatsApp

Join Now