Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

हिमाचल के किन्नौर में बड़ा हादसा , भूस्खलन के बाद गिरी चट्टान,ढह गया पुल, 9 की_मौत

किन्नौर में बड़ा हादसा

किन्नौर|
हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में बड़ा हादसा हुआ है। यहां भूस्खलन के कारण चट्टानें नीचे की ओर लुढ़क गई, जिसके परिणामस्वरूप पुल ढह गया और वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। इस हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई और तीन घायल हो गए। घटना में बटसेरी पुल ढह गया। मौके पर रेस्क्यू टीम मौजूद है।
बताया गया कि सांग्ला-छितकुल के निकट बटसेरी के पास भूस्खलन की कई घटनाएं हुईं। पुलिस ने बताया कि एक टैंपो पर भारी चट्टानों के गिरने की वजह से उसमें सवार 12 लोगों में से 9 की मौत हो गई और तीन घायल हो गए। जिले में इसी तरह की

इसे भी पढ़ें:  सांगला छितकुल मार्ग पर पिकअप दुर्घटनाग्रस्त,रोहडू के दो युवकों की मौके पर मौत

हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में सांगला के पास बतसेरी में पहाड़ से बरसी चट्टानों की चपेट में आकर जान गवाने वाले पर्यटकों में मृतकों और घायलों की नामों की सूची218410614 906909189919134 4583353483323321147 n

मुख्य मंत्री जयराम ठाकुर ने भी इस दुर्घटना पर गहरा दुःख वयक्त करते हुए लिखा कि “किन्नौर के बटसेरी में पहाड़ी दरकने से हुआ हादसा हृदयविदारक है।
इसकी चपेट में आया पर्यटकों से सवार वाहन जिसमें 9 की मृत्यु व 2 घायल तथा 1 अन्य राहगीर के घायल होने की खबर अत्यंत दुखद है।
ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति तथा शोकग्रस्त परिवार को संबल प्रदान करें।
मैंने किन्नौर जिला प्रशासन से बात करके हादसे की जानकारी ली व उन्हें उचित दिशानिर्देश दिए।
प्रशासन घटनास्थल पर राहत कार्य में जुट गया है तथा प्रभावितों को फौरी राहत प्रदान की जा रही है।
घायल हुए व्यक्तियों को स्वास्थ्य लाभ शीघ्र प्राप्त हो, ईश्वर से यही कामना करता हूं।”

इसे भी पढ़ें:  राहुल कुमार आईएएस ने संभाला उपायुक्त लाहौल स्पीति का कार्यभार

Aaj Ki KhabrenKinnaur & Lahaul SpitiKinnaur latest updateKinnaur news todayLahaul Spiti newsLahaul Spiti updateSpiti Valley newstribal district HP news

Join WhatsApp

Join Now