Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

किन्नौर : पर्यटकों की इनोवा गाड़ी सतलुज नदी में गिरी, 1 की मौत, 2 घायल

किन्नौर जा रहे पर्यटकों की इनोवा गाड़ी सतलुज नदी में गिरी, 1 की मौत, 2 घायल

किन्नौर|
जनजातीय जिले किन्नौर में रविवार रात को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक पर्यटक की मौत हो गई जबकि दो अन्य घायल हो घायल हो गए। तीनों पर्यटक हिमाचल के ही बताए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार इनोवा गाड़ी नंबर HR30R-4260 पंचकूला से पूह की ओर जा रही थी। अचानक इनोवा वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से दो सो मीटर गहरी सतलुज नदी में जा गिरी।

मृतक की पहचान विनोद कुमार पुत्र स्वर्गीय राजकुमार गांव जंगल डाकघर आलमपुर तहसील जयसिंहपुर जिला कांगड़ा के रूप मे हुई। घायल पर्यटको को प्राथमिक उपचार हेतू नजदीकी चिकित्सालय भेजा गया है।

पुलिस से जानकारी के अनुसार पंचकुला से पूह की ओर कुछ पर्यटक घूमने जा थे थे. अचानक उनकी वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से सतलुज नदी के समीप खाई में जा गिरी। जिसमें एक पर्यटक की मौत व दो अन्य घायल हुए है।

इसे भी पढ़ें:  लाहुली स्पीति की समृद्ध संस्कृति से प्रभावित हुए राज्यपाल आर्लेकर

मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए चिकित्सालय भेजा गया है और घायलों का नजदीकी चिकित्सालय में उपचार चला हुआ है। वहीँ पोस्टमार्टम के बाद मृतक के शव को परिवारजनों को सौपा जाएगा और दुर्घटना की पुलिस छानबीन कर रही है।

इसे भी पढ़ें:  Shinkula Pass News: हल्के वाहनों के लिए आधिकारिक तौर पर खुला शिंकुला दर्रा
Aaj Ki Khabren Kinnaur & Lahaul Spiti Kinnaur latest update Kinnaur news today Lahaul Spiti news Lahaul Spiti update Spiti Valley news tribal district HP news

Join WhatsApp

Join Now