Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

किन्नौर: तोजिंन नाले में भारी बारिश के कारण दो गाड़ियां बही

किन्नौर: तोजिंन नाले में भारी बारिश के कारण दो गाड़ियां बही

किन्नौर|
जिलाधीश लाहुल स्पिति नीरज कुमार ने प्रैस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि तांदी उदयपुर मार्ग पर तोजिंन नाले में देर रात को भारी बारिश के कारण दो गाड़ियां जिनमें से एक पांगी की तरफ से और दूसरी जालमा की तरफ जा रही थी ये गाडियां नाले में भारी पानी का बहाव होने के कारण बह गई ।

यहीं पर बीआरओ की जेसीबी इन्हें निकालने की कोशिश कर रही थी। लेकिन केवल एक व्यक्ति को मलबे से निकाला गया जिसे कुल्लू अस्पताल रैफर कर दिया गया। इसके साथ ही एक अन्य व्यक्ति का शव निकला है। फिलहाल शव को कब्जें में ले लिया गया है और आगामी कारवाई की जा रही है। गाड़ियों के बारे में पता नहीं चल पाया है।

इसे भी पढ़ें:  Kinnaur Road Accident: किन्नौर में 300 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो, 5 युवकों की मौत

जिलाधीश नीरज कुमार ने बताया कि एनडीआरएफ की टीम मंडी से बुलाई गई है। तुरंत ही मलबे में दबे लोगों को निकालने का राहत कार्य शुरू करेंगे।

इसके साथ केलांग से जिस्पा लेह मार्ग भी कई जगह से क्षतिग्रस्त हो चुका है। हांलाकि वैकल्पिक मार्ग का इस्तेमाल लेह आने जाने वालों के लिए किया गया है। मगर इस मार्ग से केवल छोटी गाड़ियां ही निकल सकती है। लेह और मनाली टैक्सी यूनियन से आग्रह है कि मनाली लेह पर वेबजह सफर करने से परहेज करें। बीआरओ सड़कों को खोलने में लगी है। जिला प्रशासन ने हर संभव सहायता प्रदान कर रही है।

इसे भी पढ़ें:  Himachal News: सीएम सुक्खू का बड़ा ऐलान, अब अदरक पर भी न्यूनतम समर्थन मूल्य, पच्छाद को मिली 32 करोड़ की सौगात
Aaj Ki Khabren Kinnaur & Lahaul Spiti Kinnaur latest update Kinnaur news today Lahaul Spiti news Lahaul Spiti update Spiti Valley news tribal district HP news

Join WhatsApp

Join Now