Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

लाहौल के दारचा छीका में भारी बर्फबारी व तापमान में गिरावट की वजह से सर्च ऑपरेशन दोपहर बाद स्थगित, लापता कामगार को ढूंढने में असमर्थ रही टीम

IMG 20230207 WA0133

केलांग।
जनजातीय जिला लाहौल स्पीति के शिंकुला दर्रे के समीप दारचा मुहाल के छीका गांव से आगे सीमा सड़क संगठन द्वारा सड़क मार्ग को बहाल करने में 5 फरवरी को जुटे तीन कामगार की ग्लेशियर में दब गए थे मृतकों के दो शवों को बरामद कर लिया गया था लेकिन घटना स्थल पर एक कामगार के लापता होने पर चौथे दिन तलाशी अभियान के दौरान भी ढूंढने में सफलता हाथ नहीं लगी |

अध्यक्ष जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण लाहौल स्पीति एवं उपायुक्त सुमित खिमटा ने बताया कि शिंकुला दर्रे में भारी बर्फबारी शुरू होने,विषम परिस्थितियों के कारण तापमान में भारी गिरावट की वजह से सर्च टीम ने लापता कामगार पासंग छेरिंग लामा के लिए सर्च ऑपरेशन दोपहर बाद रोक दिया है टीम वापिस केलांग अब सुरक्षित लौट आई है । मौसम साफ होने पर आगामी कार्रवाई पर निर्णय लिया जाएगा | सहायक आयुक्त रोहित शर्मा ने बताया कि दूसरे प्रवासी नेपाली मूल के कामगार के आश्रितों को भी 25 हजार की राहत राशि प्रदान की गई है |

Kullu Dussehra 2026 Celebration

उन्होंने यह भी बताया कि एसकेटीटी रोड तींदी से आगे रोहली के पास हिमस्खलन को आज शाम 4:30 बजे सीमा सड़क संगठन द्वारा फोर बाई फोर वाहनों के लिए खोल दिया गया है | उन्होंने बताया कि उदयपुर की तरफ करीब 10 और पांगी की ओर 12 वाहन फंस गए थे। सभी वाहन सुरक्षित रूप से अपने गंतव्य स्थल की ओर रवाना हो चुके हैं और वर्तमान में कोई भी वाहन फंसा नहीं है।
वहीं जिला प्रशासन ने आवासीय आयुक्त पांगी उप मंडल से भी आग्रह किया है कि खराब मौसम के चलते लाहौल की ओर वाहनों की आवाजाही पर स्थानीय प्रशासन के माध्यम से एडवाइजरी जारी की जाए ताकि कोई अप्रिय घटना ना घटे |

Aaj Ki KhabrenKinnaur & Lahaul SpitiKinnaur latest updateKinnaur news todayLahaul Spiti newsLahaul Spiti updateSpiti Valley newstribal district HP news

Join WhatsApp

Join Now