Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

नाबालिग से अपहरण और दुष्कर्म मामले के आरोपित पुलिस रिमांड पर भेजे

नाबालिग से अपहरण और दुष्कर्म मामले के आरोपित पुलिस रिमांड पर भेजे

प्रजासत्ता|
जिला किन्नौर में नाबालिग अपहरण व दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार पांच आरोपितों को बुधवार को रिकांगपिओ पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। यहां पर अदालत ने उन्हें 11 जून तक ज्यूडिशियल रिमांड पर भेज दिया है। पीडि़त परिवार ने 19 मई की रात को दो लोगों पर उनकी नाबालिग बेटी के अपहरण करने की शिकायत रिकांगपिओ थाने में दर्ज करवाई थी।

एसपी किन्नौर एसआर राणा ने बताया कि नाबालिग के अपहरण व दुष्कर्म मामले में शामिल छह आरोपितों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। अदालत ने पांच आरोपितों को सात दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है, जबकि एक नाबालिग को सात जून तक बाल सुधार गृह शिमला भेजा है।

इसे भी पढ़ें:  Himachal News: सीएम सुक्खू का बड़ा ऐलान, अब अदरक पर भी न्यूनतम समर्थन मूल्य, पच्छाद को मिली 32 करोड़ की सौगात

क्या है मामला
हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले से नाबालिग का अपहरण करके उसके साथ गैंगरेप का मामला सामने आया था। मामला पुलिस के संज्ञान में आने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आपको बता दें कि पीड़ित लड़की मात्र 14 साल की है। पुलिस ने नाबालिग को शिमला जिले से बरामद किया गया है। आरोप है कि ये युवक नाबालिग को अगवा कर ले गए थे और फिर उसके साथ दुराचार किया।

पुलिस के अनुसार, लड़की के पिता ने 19 मई देर रात रिकांगपिओ पुलिस थाना में दो व्यक्तियों पर नाबालिग का अपहरण करने की शिकायत दर्ज करवाई थी। पुलिस ने आईपीसी की धारा 363 के तहत मामला दर्ज कर तलाश शुरू की। पुलिस ने नाबालिग को 20 मई को शिमला के घणाहट्टी से बरामद किया और रिकांगपिओ पहुंचाया। पूछताछ में नाबालिग के ब्यान पर पुलिस ने 6 लोगों को गिरफ्तार किया था।

इसे भी पढ़ें:  Lahaul Spiti News: औषधीय पौधों के कृषिकरण और संरक्षण पर हुआ मंथन
Aaj Ki KhabrenKinnaur & Lahaul SpitiKinnaur latest updateKinnaur news todayLahaul Spiti newsLahaul Spiti updateSpiti Valley newstribal district HP news

Join WhatsApp

Join Now