Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

निगुलसरी में मलबे में 6 और शव मिले, मृतकों की संख्या हुई 23

Published on: 14 August 2021
IMG 20210814 WA0017

किन्नौर|
हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में निगुलसरी में हुए लैंडस्लाइड में शवों के मिलने का सिलसिला जारी है| शनिवार को दोपहर तक 6 और शव सर्च टीम को मिले हैं|ऐसे में अब इस आपदा में मारे गए लोगों की संख्या 23 पहुंच गई है| अभी राहत एवं बचाव कार्य जारी है। शुक्रवार को शिमला से पहुंचे खोजी कुत्तों की मदद से खोजबीन की और तीन शव निकाले गए|

इससे पहले, तीसरे दिन शुक्रवार को तीन शव निकाले गए थे। हादसे का शिकार हुई एचआरटीसी बस के कुछ यात्री अब भी लापता हैं। घटनास्थल पर पत्थरों के गिरने का सिलसिला जारी है। शुक्रवार को दोपहर बाद 4:38 बजे हाईवे से गुजर रही एचआरटीसी की बस पर पत्थर गिरने से महिला और युवक यात्री घायल हो गए थे। घटना के तीन दिन बाद अब भी करीब 15 लोग लापता बताए जा रहे हैं. ये सभी एचआरटीसी की बस में सवार थे| घटना में एक बस, एक ट्रक, एक सूमो और बोलेरो के अलावा, कारें भी चपेट में आई हैं|

Aaj Ki KhabrenKinnaur & Lahaul SpitiKinnaur latest updateKinnaur news todayLahaul Spiti newsLahaul Spiti updateSpiti Valley newstribal district HP news

Join WhatsApp

Join Now