Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

पहाड़ी का बड़ा हिस्सा टूटकर चंद्रभागा नदी में पानी का बहाव रुका, खतरे की जद में कई गाँव

पहाड़ी का बड़ा हिस्सा टूटकर चंद्रभागा नदी में पानी का बहाव रुका, खतरे की जद में कई गाँव

किन्नौर|
हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति के उदयपुर उपमंडल के नालडा के सामने पहाड़ी का एक बड़ा हिस्सा टूटकर चंद्रभागा नदी में गिर जाने से नदी का बहाव रुक गया| जिससे क्षेत्र के कई गांवों को खतरा पैदा हो गया है। बता दें कि चंद्रभागा नदी का बहाव रूकने से जूंडा, तडंग और जसरथ गांव की सैकड़ों बीघा जमीन फसल के साथ जलमग्न हो गई है।

जसरथ और तंडग गांव के लोग अपनी जान बचाने के लिए घर छोड़कर भागे। स्थिति अभी भी सामान्य नहीं हुई है। जसरथ गांव अभी भी खतरे की जद में है। जसरथ पुल के एक छोर तक पानी पहुंच गया है।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

प्राप्त जानकारी मुताबिक सुबह के समय पहाड़ी से भूस्खलन के बाद लोगों में हड़कंप मच गया। पानी का बहाव रूकने के बाद जिस तरह से स्थिति बनी हुई है। अगर यह पानी का रूकाव अचानक टूट गया तो लाहौल के कई गांवों के साथ पुलों को खतरा हो सकता है। इधर स्थिति को देखते हुए तकनीकी शिक्षा मंत्री डॉ. राम लाल मारकंडा शिमला में मुख्यमंत्री से मिलने पहुंचे हैं। पुलिस अधीक्षक लाहौल-स्पीति मानव वर्मा ने घाटी के सभी प्रधानों से ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों पर जाने को कहा है। 

Aaj Ki KhabrenKinnaur & Lahaul SpitiKinnaur latest updateKinnaur news todayLahaul Spiti newsLahaul Spiti updateSpiti Valley newstribal district HP news

Join WhatsApp

Join Now