Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

शहीद रिंगजिन दोरजे की पत्नी को एसएसएफ संस्था ने किया सम्मानित

शहीद रिंगजिन दोरजे की पत्नी को एसएसएफ संस्था ने किया सम्मानित

किन्नौर|
स्पीति के चिचिम गांव में सम्मान एंड सलाम फाउंडेशन ( एसएसएफ) संस्था ने शुक्रवार को शहीद सूबेदार रिगजिन दोरजे की पत्नी के लिए सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में एडीसी अभिषेक वर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। सम्मान एंड सलाम फाउंडेशन ( एसएसएफ) संस्था के चेयरमैन विवेक कुमार झा ने जानकारी देते हुए कहा कि देश भर में शहीदों को संस्था सम्मानित करती है। जो शहीद परिवारों के सदस्य कार्यक्रम में नहीं पहुंच पाते है ।

उन्हें घर में जाकर सम्मानित किया जाता है। इसी कड़ी में स्पीति घाटी के वीर सपूत शहीद रिगजिन दोरजे के परिवार के आज कार्यक्रम रखा गया। उन्होंने कहां शहीद परिवारों के सदस्यों को कोई मदद की जरूरत हो तो संस्था को बताएं हम हमेशा प्रयासरत है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एडीसी अभिषेक वर्मा ने कहा कि शहीद रिगजिन दोरजे के परिवार को दर्द को समझ पाना मुश्किल है। लेकिन गांव के लोगों ने हमेशा परिवार के साथ खड़े होकर हर मदद की है।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

अभी हाल ही में शहीद रिगजिन दोरजे की पत्नी को विद्युत विभाग में सरकारी जॉब मिल गई है। स्पीति ही नहीं पूरे देश के लिए गर्व की बात है रिगजिन दोरजे ने अपने आठ सैनिकों सहयोगियों को सुरक्षित हिमस्खलन से बचाया था। लेकिन खुद अपने प्राण देश के लिए न्योछावर कर दिए। उनकी याद में गांव में स्तूपा और पार्क बन रहा है जिसका कार्य जल्द ही पूरा किया जाएगा । संस्था की ओर से एडीसी अभिषेक वर्मा
ने शहीद रिगजिन दोरजे की पत्नी को सम्मानित ।

इस मौके पर संस्था ने राज्य अध्यक्ष दिगम्बर सिंह राणा ने बताया कि 17 सितंबर 2018 को लद्दाख में माउंटेनरिंग के लिए 9 सदस्यों की टीम में रिगजिन दोरजे में शामिल थे । अचानक हिमसखलन होने के कारण सारे सदस्य इसकी चपेट में आ गए। रिगजिन ने अपने सभी साथियों को रेस्क्यू कर दिया लेकिन खुद सुरक्षित नहीं बच पाए। इस मौके पर डीएसपी रोहित मृगपुरी, एसएसएफ संस्था के वाइस चेयरमैन मनोज ठाकुर, विजय शर्मा, अजय नेगी, मोहम्मद नसरीन,अमित ठाकुर, राजेंद्र, रिजवान, अमर, आनंद और मोंटी सहित स्थानीय लोग मौजूद रहे।

जारीकर्ता

Aaj Ki KhabrenKinnaur & Lahaul SpitiKinnaur latest updateKinnaur news todayLahaul Spiti newsLahaul Spiti updateSpiti Valley newstribal district HP news

Join WhatsApp

Join Now