Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

उदयपुर में नशे पर जागरूकता बैठक आयोजित

IMG 20230620 WA0015

उदयपुर।
पुलिस अधीक्षक जिला लाहौल-स्पिति मंयक चैधरी (IPS) की अध्यक्षता में विशेष अभियान नशा व मादक पदार्थ के संदर्भ में जिम हॉल उदयपर में एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में एसडीएम उदयपुर केशव राम, महिला मण्डल ग्राम पंचायत उदयपुर व महिला मण्डल ग्राम पंचायत मडग्रां( आहत, नामू, चारु , कौराकी, रतौली, सलपट) तथा थाना क्षेत्राधिकार के अन्तर्गत आने वाली सभी पंचायतों के प्रधानों / प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

बैठक में पुलिस अधीक्षक महोदय ने उपस्थित सदस्यों व पंचायत प्रतिनिधियों को नशे , मादक पदार्थ से युवा वर्ग पर होने वाले दुष्प्रभावों के बारे अवगत करवाया व साथ ही साथ CYBER CRIME आदि के बारे में भी चर्चा करी गई।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

पुलिस अधीक्षक ने सभी ग्राम पंचायत प्रधानों , महिला मण्डल के सदस्यों से आग्रह किया कि वे अपने क्षेत्राधिकार में आने बाले सभी MIGRANT LABOUR का थाना में पंजीकरण सुनिश्चित करें व पुलिस अधीक्षक ने सभी सदस्यों से आग्रह किया कि वे अपने क्षेत्राधिकार में होने वाले मादक पदार्थों व नशे से संबधित सुचनाओं के बारे व्यक्तिगत तौर पर उन्हें या प्रभारी थाना उदयपुर को बतलायें ताकि समाज में बढ़ रहे नशे की रोकथाम की जा सके।

इसके अलावा SDM उदयपुर ने भी मीटिंग में उपस्थित सभी सदस्यों का संबोधित करते हुए कहा कि पुलिस अधीक्षक द्वारा दिये गये निर्देशों की पालना करे। तथा समाज में अपनी भूमिका का निर्वाहन करे।

Aaj Ki KhabrenKinnaur & Lahaul SpitiKinnaur latest updateKinnaur news todayLahaul Spiti newsLahaul Spiti updateSpiti Valley newstribal district HP news

Join WhatsApp

Join Now