Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

वाह पुलिस! केलांग से 2 लाख रुपए की चोरी करने वाले आरोपी को झारखंड से दबोचा

वाह पुलिस! केलांग से 2 लाख रुपए की चोरी करने वाले आरोपी को झारखंड से दबोचा

केलांग |
लाहौल स्पीती के पुलिस थाना केलांग की टीम ने एक निजी होटल के कमरे में ठहरे व्यक्ति के उसके नौकर द्वारा चोरी किए गए 2 लाख रुपए के मामले आरोपी नौकर को झारखंड के नक्सल प्रभावित क्षेत्र से पकड़ने में सफलता हासिल की है साथ ही चोरी किये हुए 2 लाख रुपए में से 183000 की रिकवरी भी की है।

जानकारी के अनुसार पुलिस थाना केलांग में सुभाष चन्द निवासी जिला कुल्लू की शिकायत पर इनके नौकर उमेश ऊरान निवासी झारखण्ड के विरुद्ध इनकी दो लाख रूपये की नकदी चोरी करने की शिकायत दर्ज करवाई थी। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ माला दर्ज कर लिया था। आरोपी ने सुभाष के साथ केलांग के एक निजी होटल में ठहराव के दौरान इनके बैग में से रुपये 2,00,000/- की नकदी 23.08.2022 की सुबह चुराई थी व केलांग से भाग गया था।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

पुलिस थाना में मामला दर्ज होने होने के बाद सहायक उप निरीक्षक मलकीत सिंह के द्वारा इस अभियोग का अन्वेषण किया गया। सहायक उप निरीक्षक मलकीत सिंह की अगुवाई में थाना का एक जाँच दल जिसमें पुलिस अधीक्षक कार्यालय की तकनीकी शाखा से मु0आ0 अजय कुमार व पुलिस थाना केलांग से मा0मु0आ0 विजय कमार व आ0 रजत डोगरा शामिल थे। आरोपी की तलाश में दिल्ली व झारखण्ड आदि गए।

पेशेवर रीति से काम करते हुए व स्थानीय पुलिस से प्राप्त सहयोग पर मध्यरात्रि दिनांक 30 व 31 अगस्त को दबिश देकर सहायक उप निरीक्षक मलकीत सिंह की अगुवाई वाले इस दल ने आरोपी को गांव टतरी जिला लोहरदगा झारखण्ड ( जोकि एक नक्सल प्रभावित क्षेत्र है और केलाँग से लगभग 1850 कि0मी0 की दूरी पर स्थित है ) से गिरफ्तार किया और आरोपी के कब्जे से चोरी की नकदी में से 1,83,000/- रुपये की बरामदगी की ।

इसके बाद झारखण्ड में अदालत से आरोपी का यात्रा हेतु रिमाण्ड हासिल किया व अन्वेषण दल आरोपी को कुल्लू में माननीय अदालत में मुख्य न्यायिक मजिट्रेट लाहौल-स्पिती की अदालत में पेश करने के लिए ला रहा है। आरोपी का आगामी रिमाण्ड लेने के लिए आवेदन किया जा रहा है।

Aaj Ki KhabrenKinnaur & Lahaul SpitiKinnaur latest updateKinnaur news todayLahaul Spiti newsLahaul Spiti updateSpiti Valley newstribal district HP news

Join WhatsApp

Join Now