Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

विश्व का सबसे ऊंचे चार्जिंग स्टेशन का उद्घाटन

विश्व का सबसे ऊंचे चार्जिंग स्टेशन का उद्घाटन

-एसडीएम काजा महेंद्र प्रताप सिंह ने किया शुभारंभ
– इलेक्ट्रिक टू व्हीलर और थ्री व्हीलर के साथ गाड़ियां भी हो सकेंगी चार्ज
– गो इगो नेटवर्किंग कम्पनी ने स्थापित किया स्टेशन
काजा में विश्व का सबसे ऊंचा चार्जिंग स्टेशन शुरू हो गया है। वीरवार को गो इगो (goego) नेटवर्किंग कंपनी ने काजा ने इलेक्ट्रिक वाहनों का चार्जिंग स्टेशन स्थापित किया गया है। इस मौके पर एसडीएम काजा महेंद्र प्रताप सिंह ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस दौरान एसडीएम महेंद्र प्रताप सिंह कहा कि काजा में इलेक्ट्रिक वाहनों का चार्जिंग स्टेशन स्थापित होने से काफी फायदा होगा और ग्रीन पर्यावरण के लिए सार्थक रहेगा।

अब जो पर्यटक इलेक्ट्रिक वाहनों के साथ स्पीति घूमना आना चाहते है वो आसानी से आ सकते है। अब उन्हें अपनी गाड़ियों के चार्जिंग की चिंता नहीं सताएगी। अब काजा में चार्जिंग स्टेशन में अपने वाहन चार्ज कर सकेंगे। यहां पर दो इलेक्ट्रिक स्कूटी ट्रायल के लिए दी गई है। गो इगो नेटवर्किंग कम्पनी को आभार है जिन्होंने यहां स्टेशन स्थापित किया है।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

मनाली से काजा लेकर आई दोनों स्कूटी
गो इगो नेटवर्किंग कंपनी के ब्रांड हेड वर्द मौर्य ने बताया कि मनाली से हमारी टीम के दो सदस्य मनाली से काजा इलेक्ट्रिक स्कूटी पर आए हैं । इस दौरान तीन जगह स्कूटी चार्ज की गई। रास्ते में कोई भी दिक्कत दोनो दो पहिया चालकों नहीं हुई। अगर हमारा यहां पर स्टेशन का ट्रायल सफल रहता है तो अन्य स्टेशन भी स्थापित किए जा सकते है ।वहीं कंपनी की मार्केट कम्युनिकेशन हेड मानवी ने कहा मेक इन इंडिया के तहत गो इगो नेटवर्किंग कम्पनी बनी है। देश भर में हमने स्टेशन स्थापित किए है।

काजा में स्टेशन इसी कड़ी में स्थापित किया ताकि पर्यटकों में भी इलेक्ट्रिक वाहनों के प्रति क्रेज बढ़े। इसके ही प्रदूषण मुक्त पर्यावरण ने इलेक्ट्रिक वाहन मील का पत्थर साबित हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि चार से पांच घंटे में स्कूटी फूल चार्ज हो जाती है । मैदानी क्षेत्रों में 95 किलोमीटर एक बार फुल चार्जिंग से चलती है । काजा जैसे क्षेत्र में 70 से 75 किलोमीटर एक बार चार्जिंग में चल सकती है। इसमें पेट्रोल और डीजल की तुलना में इलेक्ट्रिक वाहन सस्ते पड़ते है।

Aaj Ki KhabrenKinnaur & Lahaul SpitiKinnaur latest updateKinnaur news todayLahaul Spiti newsLahaul Spiti updateSpiti Valley newstribal district HP news

Join WhatsApp

Join Now