साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

तेजा ठाकुर बने कुल्लू बार एसोसिएशन के प्रधान

तेजा ठाकुर बने कुल्लू बार एसोसिएशन के प्रधान
Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

कुल्लू|
कुल्लू बार एसोसिएशन के चुनाव आज यहां कुल्लू बार रूम में संपन्न हुए। जिसमें एडवोकेट तेजा ठाकुर प्रधान चुने गए। तेजा ठाकुर अपने प्रतिद्वंद्वी से आठ वोटों से जीते। वहीं महासचिव के पद पर भूपेंद्र कोटिया विजयी रहे। उदय नेगी ने वरिष्ठ उपाध्यक्ष का चुनाव जीता जबकि नीतीश ठाकुर उपाध्यक्ष बने। विजय परमार ने कोषाध्यक्ष की कुर्सी पर कब्जा किया। भूपेंद्र कोटिया तीसरी बार महासचिव बने। उधर इस अवसर पर तेजा ठाकुर व पूरी कार्यकारिणी ने सभी सदस्यों का आभार प्रकट करते हुए कहा कि वकीलों व बार रूम के लिए जो भी संभव होगा किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें:  हिमाचल के पहले घरेलू जिम देखने आए इंडियन आइडल व संगीत प्रेमियों ने दिया "नशा छोड़ो बॉडी बनाओ" का संदेश

Join WhatsApp

Join Now