Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

पतलीकूहल में युवक की हत्या, टैक्सी स्टैंड के पास फेंका शव

Kullu Murder News

कुल्लू | 21 सितम्बर
Kullu Murder News: जिला कुल्लू के टैक्सी स्टैंड के पास एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पतलीकूहल थाने के तहत एक युवक की हत्या का अंदेशा जताया गया है। मृतक के शव की पहचान 26 वर्षीय अनुप पुत्र अमर चंद निवासी बशकोला जिला कुल्लू के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार सुबह सवेरे करीब तीन से चार बजे थाना में सूचना मिली कि पतलीकूहल टैक्सी स्टैंड के पास कोई व्यक्ति मृत अवस्था में पड़ा है। सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की।

इसे भी पढ़ें:  युवाओं को नशे से दूर व फिटनेस के प्रति जागरूक करने पर राणा द वाइपर को मिला "गेस्ट ऑफ ऑनर" का सम्मान

पुलिस ने बताया कि जांच करने पर पता चला है कि किसी ने युवक की हत्या कर फेंका हुआ है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच करनी आरंभ कर दी है। स्थानीय पुलिस हर पहलु की जांच कर रही है। इसके बाद आरोपितों की गिरफ्तारी की जाएगी। मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक कुल्लू साक्षी वर्मा ने कहा कि पुलिस जांच कर रही है।

शुरुवाती जानकारी के अनुसार बताया जा रहा कि रात के समय टैक्सी स्टैंड में झगड़ा हुआ था और इसी दौरान युवक की हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि पुलिस थाना से करीब 200 मीटर की दूरी पर बीच चौक पर यह वारदात हुई है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दो युवकों को पकड़ने की सूचना है।

इसे भी पढ़ें:  Kullu Accident : दर्दनाक सड़क हादसा, चार लोगों की मौत

iPhone 15 Pro Max: iPhone 15 Series प्री-बुकिंग के लिए उपलब्ध

शिमला में 25 सितंबर को भाजपा का विशाल धरना प्रदर्शन

BCCI ने घरेलू और अंतरराष्ट्रीय सीज़न 2023-26 के लिए SBI Life को आधिकारिक भागीदार किया घोषित

Aaj Ki KhabrenKullu district updateKullu HP newsKullu latest newsKullu Manali NewsKULLU NEWSKullu news todayKullu samacharLatest Kullu NewsLatest Kullu News Today

Join WhatsApp

Join Now