Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Kullu News: सवारियों से भरी HRTC की चलती बस का अचानक खुला टायर..!

Kullu News: सवारियों से भरी HRTC की चलती बस का अचानक खुला टायर..!

Kullu News: कुल्लू जिले के आनी क्षेत्र में बुधवार को एक बड़ा सड़क हादसा होने से टल गया। दलाश से आनी जा रही एचआरटीसी बस का टायर अचानक खुल गया, जिसके बाद बस लुढ़कती हुई सड़क पर टेडी हो गई। हादसे के दौरान बस में 13 यात्री सवार थे, लेकिन चालक की सूझबूझ और त्वरित कार्रवाई से सभी यात्री सुरक्षित बच गए।

घटना आनी के निमला क्षेत्र में सुबह करीब 9 बजे हुई। बताया जा रहा है कि बस का टायर अचानक खुल गया और बस से अलग हो गया। इससे बस अनियंत्रित हो गई, लेकिन चालक ने बस को संभालकर खाई में गिरने से बचा लिया। यात्रियों ने चालक की प्रशंसा करते हुए उसकी सतर्कता को जान बचाने का कारण बताया।

इसे भी पढ़ें:  उपलब्धि: कुल्लू अस्पताल में डाक्टरों ने बुजुर्ग के दोनों घुटनें बदलकर की सफल सर्जरी

जानकारी के अनुसार, इससे पहले मंगलवार को ही इस बस की रामपुर में मरम्मत करवाई गई थी। इसी तरह, 31 जनवरी को भी एचआरटीसी की एक बस का टायर नित्थर से रामपुर जाते समय खेगसू में खुल गया था, जिससे बस सड़क से लगभग बाहर हो गई थी। उस समय भी चालक की मुस्तैदी से एक बड़ा हादसा टल गया था।

इस घटना के बाद यात्रियों ने बसों की नियमित जांच और रखरखाव पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाएं बार-बार होने से यात्रियों की सुरक्षा खतरे में पड़ रही है। एचआरटीसी प्रशासन से इस मामले में गंभीरता से कदम उठाने की मांग की जा रही है।

Aaj Ki Khabren Himachal News Himachal News in Hindi Himachal politics Himachal Politics News Kullu district update Kullu HP news Kullu latest news Kullu Manali News KULLU NEWS Kullu news today Kullu samachar

Join WhatsApp

Join Now