साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

मंडी: नाबालिग ने बच्ची को दिया जन्म, पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज

मामला दर्ज shimla news Solan News
Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

मंडी|
मंडी जिला के सराज स्थित बालीचौकी क्षेत्र में एक 17 वर्षीय नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। मामले का खुलासा तब हुआ जब पीड़िता ने एक बच्ची को जन्म दिया। जानकारी के अनुसार नाबालिग ने21 अप्रैल को जोनल अस्पताल मंडी में एक बच्ची को जन्म दिया। इस सम्बंध में महिला पुलिस थाना मंडी में एफआईआर दर्ज हुई है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, नाबालिग ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है कि दो साल पहले पीड़िता बालीचौकी के गांव कलाकोट निवासी नेत्र पाल के संपर्क में फोन के माध्यम से आई थी। शिकायतकर्ता के मुताबिक, बीते वर्ष जुलाई में नेत्र पाल उसे अपने घर ले गया और बालीचौकी में मंदिर में उसके साथ शादी कर ली। शिकायतकर्ता अनुसार इसके उपरांत नेत्र पाल ने उसके साथ उसकी मर्जी के बगैर कई बार शारिरिक संबंध बनाए। वहीं, अब नाबालिग ने 21 अप्रैल को जोनल अस्पताल मंडी में एक बच्ची को जन्म दिया।

इसे भी पढ़ें:  Mandi News: मंडी जिला में पोस्टपेड से प्रीपेड होंगे सभी बिजली मीटर

मामले की पुष्टि करते हुए एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने कहा कि बालीचौकी क्षेत्र में एक 17 वर्षीय नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने का मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। मामले में पुलिस द्वारा हर पहलू का ध्यान में रखकर जांच की जा रही है।

Join WhatsApp

Join Now