साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

मंडी में संदिग्ध दस्तावेजों के साथ गिरफ्तार चीनी महिला को 131 दिन की जेल

Kullu News Chamba News दोषी करार उम्रकैद सजा sirmour, Shimla Crime Chamba News, breaking news
Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

मंडी|
हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला में बीते वर्ष पुलिस द्वारा गिरफ्तार की गई एक चीनी महिला को जोगेंद्रनगर न्यायिक दंडाधिकारी ने 131 दिन की जेल और 2000 रुपये की सजा सुनाई है। बता दें कि
अक्टूबर-2022 में चौंतड़ा के जौंसर बौद्ध मठ में पकड़ी गई इस चीनी नागरिक महिला के पास से नेपाल की नागरिकता के फर्जी दस्तावेज भी मिले थे। चोंगसर तिब्बती बौद्ध मठ में 15 दिन से रह रही यह महिला खुद को नेपाली मूल का बता रही थी।

चीन के जेदांग स्टेट की रहने वाली 40 वर्षीय ग्वान उ ली जौंसर मठ में एक महीने तक चलने वाली पूजा में भाग लेने के लिए 30 सितंबर को चौंतड़ा आई थी। उसकी संदिग्ध हरकतों के चलते हिमाचल पुलिस ने जौंसर मठ में दबिश देकर उसे पकड़ा था। हालांकि इसके पास वीजा तो मिला था, लेकिन जो नेपाली नागरिकता होने के दस्तावेज जो उसने दिखाए थे वह फर्जी पाए गए थे। महिला का चीन का पासपोर्ट था और वीजा आदि उसने नेपाली दस्तावेजों से बनवा खुद को को नेपाली मूल की दर्शाने का प्रयास किया था।

इसे भी पढ़ें:  Mandi News: मंडी में घरेलू विवाद में पति ने पत्नी पर पेट्रोल डालकर लगा दी आग

पुलिस ने उससे साढ़े छह लाख की भारतीय और 1.10 लाख की नेपाली करेंसी व दो मोबाइल फोन संदिग्ध दस्तावेजों सहित पकड़े थे। इसके बाद महिला के खिलाफ IPC की धारा 120बी, 419, 420, 467, 474 और 14 फॉरनर्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया था।

आरोपित चीनी महिला के खिलाफ जोगेंद्रनगर न्यायालय में चल रही मामले की सुनवाई के बाद 28 फरवरी को न्यायालय ने ग्वान उ ली को 131 दिन जेल और 2000 रुपये जुर्माना की सजा सुनाई। ग्वान उ ली अक्टूबर माह के बाद से न्यायिक हिरासत में होने से वह अपनी अधिकतर सजा काट चुकी और छह मार्च सोमवार को सजा समाप्त हो जाएगी।

एएसपी सागर चंद्र शर्मा ने कहा कि चीनी महिला को न्यायालय की ओर से 131 दिन की जेल और 2000 रुपये की सजा सुनाई गई है। महिला की सजा छह मार्च को पूरी होगी इसके बाद इसे चाइना डिपोर्ट कर दिया जाएगा।

इसे भी पढ़ें:  मंडी में सड़क हादसा, दो की मौत, तीन घायल

Join WhatsApp

Join Now