साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

महंगाई-बेरोजगारी से पीड़ित जनता मंडी में भाजपा के खिलाफ वोट कर देगी जबाब :- विनय कुमार

महंगाई-बेरोजगारी से पीड़ित जनता मंडी में भाजपा के खिलाफ वोट कर देगी जबाब :- विनय कुमार
Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

करसोग|
कांग्रेस पार्टी की मंडी संसदीय क्षेत्र की उम्मीदवार प्रतिभा सिंह के चुनाव प्रचार के लिए सिरमौर जिला के रेणुकाजी से विधायक एवं पूर्व सीपीएस विनय कुमार एवं प्रभारी पूर्व जिला परिषद चेयरमैन दलीप सिंह चौहान, शिमला ग्रामीण के अध्यक्ष गोपाल शर्मा, प्रदीप वर्मा, ठियोग जिला परिषद राजेश कंवर, सिरमौर युवा कांग्रेस नेता ओपी ठाकुर, अजय चौहान सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मोर्चा संभाला हुआ है|

जानकारी देते हुए विधायक एवं पूर्व सीपीएस विनय कुमार ने बताया कि करसोग विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा सिंह के साथ चुनाव प्रचार को लेकर विशाल जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मंडी लोकसभा चुनाव क्षेत्र में प्रतिभा सिंह का जनसम्पर्क अभियान लगातार जारी है| महंगाई और बेरोजगारी से पीड़ित प्रदेश की जनता जिसमे मंडी संसदीय क्षेत्र की जनता और खासकर करसोग विधानसभा क्षेत्र के लोग कांग्रेस उम्मीदवार को भारी बढ़त दिलाने के में मदद करेंगे। उन्होंने बताया कि इस दौरान कई परिवारों ने बीजेपी छोड़कर कांग्रेस का दामन थामा।

इसे भी पढ़ें:  Dharmi Devi Murder Case: धर्मी देवी हत्याकांड में दो आरोपितों को कोर्ट ने दिया 3 दिन का पुलिस रिमांड.!

उन्होंने कहा कि हमारे लोकप्रिय नेता पूर्व मुख्यमंत्री स्व० राजा वीरभद्र सिंह द्वारा करसोग विधानसभा क्षेत्र में करवाए गए विकास कार्यों को देखकर करसोग लोग वोट के रूप में भारी बढ़त देकर राजा साहब को श्रद्धांजलि देंगे। उन्होंने कहा की भाजपा की गलत नीतियों के कारण आज पुरे देश की जनता सताई हुई है| वो दिन दूर नहीं जब जब इस देश के लोग भाजपा को सत्ता से उखाड़ फैकेंगे जिसकी शुरुवात मंडी और हिमाचल के इस उपचुनाव से होगी|

Join WhatsApp

Join Now