Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

Mandi News: सराची-मंडी रोड पर HRTC बस पर अचानक गिरा विशाल कैल का पेड़, आगे का शीशा चूर-चूर

Mandi News: सराची-मंडी रोड पर HRTC बस पर अचानक गिरा विशाल कैल का पेड़, आगे का शीशा चूर-चूर

Mandi News: जिला मंडी के सराची-मंडी मार्ग पर मंगलवार सुबह करीब 9:15 बजे हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस (नंबर एचपी 65-6125) के साथ खौफनाक हादसा हो गया। चैड़ा खड्ड के पास अचानक पहाड़ी से एक विशाल क्याल (कैल) प्रजाति का पेड़ सीधे बस के आगे वाले हिस्से पर आ गिरा। पेड़ फ्रंट विंडशील्ड को चीरता हुआ आर-पार हो गया, जिससे पूरा शीशा चकनाचूर हो गया।

घटना के वक्त बस में  समय करीब 40 से ज्यादा यात्री सवार थे। ड्राइवर चुनी लाल ठाकुर ने जब पेड़ को अपनी ओर गिरते देखा तो फुर्ती दिखाते हुए ब्रेक मारकर बस की रफ्तार और कम कर दी। गनीमत रही कि बस पहले से ही धीमी गति से चल रही थी, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था।

हादसे में आगे की सीट पर बैठा एक युवक आंशिक रूप से घायल हो गया। उसे मामूली चोटें आई हैं, जबकि बाकी सभी यात्रियों और चालक चुनी लाल को खरोंच तक नहीं आई। सभी यात्री उस वक्त सहम गए और चीख-पुकार मच गई।

चालक चुनी लाल ठाकुर ने बताया, “अचानक ऊपर से तेज आवाज आई और अगले ही पल पूरा पेड़ बस के ऊपर था। मैंने बस को जैसे-तैसे रोका, नहीं तो बस खड्ड में भी जा सकती थी।” बस का आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। सूचना मिलते ही HRTC की टीम और पुलिस मौके पर पहुंची। यात्रियों को दूसरी बस से उनके गंतव्य के लिए रवाना किया गया।

आरएम मंडी पीयूष शर्मा ने बताया कि बस पर पेड़ गिरने की घटना हुई है। किसी यात्री को गंभीर चोट नहीं आई है, सिर्फ आगे का शीशा टूटा है। बस को वर्कशॉप भेजा जा रहा है।

Mandi Himachal updateMandi HP newsmandi latest newsMandi NewsMandi News TodayMandi samachar

Join WhatsApp

Join Now