Prajasatta Side Scroll Menu

Mandi News: स्लापड़ में बाइक और बोलेरो की जोरदार टक्कर, दो बाइक सवार घायल

Mandi News: स्लापड़ में बाइक और बोलरो की जोरदार टक्कर, दो बाइक सवार घायल

विजय शर्मा | सुंदरनगर
Mandi News: सुंदरनगर उपमंडल की ग्राम पंचायत स्लापड़ में शनि मंदिर के पास बीती शाम एक भीषण सड़क हादसा हो गया। मोटरसाइकिल (नंबर HP55 B 5357) पर सवार दो लोग, कृति कुमार (निवासी खिलड़ा) और कमल राज (निवासी मलोह), अपनी ड्यूटी से सुंदरनगर की ओर जा रहे थे।

तभी अचानक एक बोलेरो नंबर (HP 02B 0921) ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इस टक्कर से बाइक के परखच्चे उड़ गए और दोनों सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत घायलों को सुंदर नगर के नागरिक अस्पताल पहुँचाया, जहाँ उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें एम्स बिलासपुर रेफर कर दिया गया।

इसे भी पढ़ें:  Mandi News: सुंदरनगर में नकापोशों ने तमंचे दिखाकर दंपति को बंधक बनाया, आभूषण और लाखों नकदी लेकर फरार..!

पुलिस ने बोलेरो चालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 281 (लापरवाही से वाहन चलाना), 125अ, और 187 के तहत मामला दर्ज किया है। धारा 281 के अनुसार, यदि कोई व्यक्ति सार्वजनिक स्थान पर तेज गति या लापरवाही से वाहन चलाता है, तो यह अपराध माना जाता है। मामले की पुष्टि डीएसपी सुंदर नगर, भारत भूषण ने की है।

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Himachal News Himachal News in Hindi HP News in Hindi Mandi Himachal update Mandi HP news mandi latest news Mandi News Mandi News Today Mandi samachar

Join WhatsApp

Join Now