साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

Mandi News: कृतिका ने गौमुख से सुंदरनगर तक कांवड़ यात्रा पूरी कर पेश की आस्था और साहस की मिसाल

Mandi News: कृतिका ने गौमुख से सुंदरनगर तक कांवड़ यात्रा पूरी कर पेश की आस्था और साहस की मिसाल
Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

विजय शर्मा | सुंदरनगर
Mandi News: भोलेनाथ के प्रति अटूट श्रद्धा ने सुंदरनगर की कृतिका ठाकुर को प्रदेश की पहली महिला कांवड़ यात्री बना दिया है। यह दूसरी बार है कि कृतिका ने सावन के इस पवित्र माह में गौमुख से सुंदरनगर तक की यात्रा करने का संकल्प लिया। इससे पहले वह हरिद्वार से सुंदरनगर तक की कांवड़ यात्रा कर चुकी है।

सुंदरनगर उपमंडल की ग्राम पंचायत कपाही देरड़ू गांव की कृतिका ठाकुर ने यह ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल कर न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे हिमाचल प्रदेश का नाम रोशन किया है। कृतिका ने भगवान शिव के प्रति अपनी गहरी आस्था के चलते कांवड़ यात्रा पर निकलने का संकल्प लिया।

यह यात्रा उनके लिए केवल एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि आध्यात्मिक शक्ति और दृढ़ संकल्प का प्रतीक है। कृतिका की यह यात्रा कई महिलाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी, जो धार्मिक यात्राओं में भाग लेने की इच्छा रखती हैं। उन्होंने यह साबित कर दिया है कि आस्था और दृढ़ता से कोई भी लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है।

इसे भी पढ़ें:  Mandi News: शिकार के दौरान गोली लगने से एक युवक की मौत

कृतिका की इस पहल ने समाज में एक सकारात्मक संदेश दिया है, जो लैंगिक समानता और धार्मिक स्वतंत्रता को बढ़ावा देता है। यह दर्शाता है कि धार्मिक अनुष्ठानों में महिलाओं की भागीदारी उतनी ही महत्वपूर्ण है जितनी पुरुषों की।

उसकी इस उपलब्धि पर सुंदरनगर और आसपास के क्षेत्रों में भारी उत्साह है। लोग उनकी इस यात्रा को लेकर बेहद उत्साहित हैं और उन्हें बधाई दे रहे हैं। कृतिका की यह यात्रा हिमाचल प्रदेश के धार्मिक इतिहास में एक नया अध्याय लिखेगी और आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।

पिता से प्रभावित होकर लिया निर्णय

कृतिका ने अपने पिता राजेंद्र कुमार और परिवार के अन्य पुरुष सदस्यों से प्रभावित होकर पहली बार हरिद्वार से सुंदरनगर तक कांवड़ यात्रा शुरू करने का निर्णय लिया। कृतिका की इस इच्छा का स्वजनों से स्वागत किया और उसे इसके लिए प्रोत्साहित किया। इस यात्रा उसके साथ उसके पिता, चाचा, ताया और गांव के अन्य लोग भी हैं।

गौमुख से सुंदरनगर तक का है 175 किलोमीटर का सफर

कृतिका गौमुख से सुंदरनगर तक का 175 किलोमीटर तक का सफर तय किया, सुंदरनगर के एमएलएसएम कालेज में बीपीएड की तीसरे सेमेस्टर की कृतिका बाक्सिंग की भी बेहतरीन खिलाड़ी है। वह तीन बार राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में रजत पदक जीत चुकी है।

Join WhatsApp

Join Now