साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी बोले-इलेक्ट्रिक वाहन बनाने में नंबर वन बनेगा भारत

Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

[ad_1]

EV Vehicle: केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने शुक्रवार को कहा कि जम्मू-कश्मीर में हमें लिथियम मिला है। अगर हम इस लिथियम आयन का उपयोग सही तरीके से करते हैं तो हम दुनिया में नंबर एक ऑटोमोबाइल निर्माता देश होंगे।

इलेक्ट्रिक बसें ही भविष्य हैं

केंद्रीय मंत्री CII (Confederation of Indian Industry) के एक कार्यक्रम में बोल रहे थे। आगे उन्होंने कहा कि सार्वजनिक परिवहन को प्रोत्साहित करने की आवश्यकता है और इलेक्ट्रिक बसें ही भविष्य हैं। उन्होंने कहा कि इलेक्ट्रिक वाहनों को चलाने वाली बैटरी बनाने में लिथियम एक महत्वपूर्ण तत्व है और हर साल, हम 1,200 टन लिथियम आयात करते हैं।

5.9 मिलियन टन लिथियम की खोज की थी

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मौजूदा समय में भारत का ऑटोमोबाइल उद्योग 7.5 लाख करोड़ रुपये का है। सरकार को मिलने वाली कुल जीएसटी राजस्व में ऑटोमोबाइल सेक्टर का सबसे ज्यादा योगदान है। इससे पहले रियासी जिले में लिथियम के अनुमानित 5.9 मिलियन टन रिजर्व की खोज की गई थी।

[ad_2]

Source link

Join WhatsApp

Join Now