Google News Preferred Source
साइड स्क्रोल मेनू

बैंकॉक से मुंबई आ रही फ्लाइट में यात्री की हार्टअटैक से मौत, 3 दिन में दूसरी घटना

[ad_1]

IndiGo Flight: बैंकॉक से मुंबई (Bangkok to Mumbai) के लिए इंडिगो के विमान (IndiGo Flight) में सफर कर रहे एक यात्री की रविवार सुबह दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। बताया गया है कि उड़ान भरने के बाद मेडिकल इमरजेंसी के कारण फ्लाइट को म्यांमार की ओर डायवर्ट किया गया था।

बता दें कि दो दिन पहले भी इसी तरह की मेडिकल इमरजेंसी के कारण पुणे में आपात लैंडिंग की गई थी। इस में मामले में भी यात्री की मौत हो गई थी।

फ्लाइट को म्यांमार के लिए डायवर्ट किया गया

एक रिपोर्ट में कहा गया है कि इंडिगो की उड़ान 6E-57 ने स्थानीय समयानुसार शाम को 4 बजे बैंकॉक से मुंबई के लिए उड़ान भरी थी। उड़ान के करीब एक घंटे के बाद ही विमान में सवार एक यात्री की हालत बिगड़ गई।

इसे भी पढ़ें:  सेना दिवस विशेष: जानिए क्यों 15 जनवरी को मनाया जाता है सेना दिवस( Army Day)

बताया गया है कि यात्री को दिल का दौरा पड़ा था। विमान के क्रू मेंमर्स ने इसकी जानकारी अधिकारियों को दी, जिसके बाद विमान को म्यांमार हवाईअड्डे की ओर मोड़ दिया गया। यहां से करीब पांच घंटे बाद विमान ने फिर से उड़ान भरी।

यह भी पढ़ेंः इंडिगो की रांची-पुणे फ्लाइट में बुजुर्ग को पड़ा दिल का दौरा, नागपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, नहीं बची जान

इससे पहले भी हुई हैं ऐसी घटनाएं

केस 1:- 17 मार्च को रांची-पुणे इंडिगो फ्लाइट में भी एक 73 वर्षीय यात्री को कार्डियक अरेस्ट (दिल का दौरा) हुआ था। क्रू मेंबर ने इसकी जानकारी पायलट को दी, जिसके बाद नागपुर में फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। लैंडिंग के साथ ही बुजुर्ग को अस्पताल ले जाया गया। जहां उनकी मौत हो गई है।

इसे भी पढ़ें:  YS शर्मिला को 'पेपर लीक' के विरोध में जाने से रोका

केस 2:- 16 मार्च को मुंबई से गोरखपुर स्पाइसजेट की फ्लाइट में भी एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई थी। स्थानीय मीडियो रिपोर्ट में कहा गया है कि मुंबई से उड़ान भरने के करीब 25 मिनट बाद ही उनकी मौत हो गई थी। उनके बेटे राजकुमार सिंह ने बताया कि उनको दिल का दौरा पड़ा था। हालांकि वे स्वस्थ थीं, लेकिन विमान में अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई थी।

केस 3:- पिछले महीने 23 फरवरी को लंदन से भी ऐसा मामला सामने आया था। यहां फ्लाइट से उतरते ही एक क्रू मेंमर बेहोश हो गई। इसके बाद कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। ग्रेटा दिर्मिशा एयर अल्बानिया में केबिन क्रू कर्मचारी के तौर पर काम करती थीं। बताया गया है कि मौके पर उन्हें सीपीआर भी दिया गया था, लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी।

इसे भी पढ़ें:  बिहार के डिप्टी CM तेजस्वी ने बेटी के नाम किया खुलासा

देश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करेंः-

[ad_2]

Source link

YouTube video player
संस्थापक, प्रजासत्ता डिजिटल मीडिया प्रजासत्ता पाठकों और शुभचिंतको के स्वैच्छिक सहयोग से हर उस मुद्दे को बिना पक्षपात के उठाने की कोशिश करता है, जो बेहद महत्वपूर्ण हैं और जिन्हें मुख्यधारा की मीडिया नज़रंदाज़ करती रही है। पिछलें 9 वर्षों से प्रजासत्ता डिजिटल मीडिया संस्थान ने लोगों के बीच में अपनी अलग छाप बनाने का काम किया है।

Join WhatsApp

Join Now

प्रजासत्ता के 10 साल